फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Petition filed for investigation to send christian michel to a tight security cell

क्रिश्चियन मिशेल को कड़ी सुरक्षा वाली कोठरी में भेजने की जांच करने संबंधी याचिका दायर

Sun, 03 Mar 2019 12:40 AM IST
Avdhesh Kumar भाषा, नई दिल्ली
भाषा, नई दिल्ली Published by: Avdhesh Kumar Updated Sun, 03 Mar 2019 12:40 AM IST
विज्ञापन
Petition filed for investigation to send christian michel to a tight security cell
क्रिश्चियन मिशेल - फोटो : ANI

अगस्ता वेस्टलैंड हेलीकॉप्टर खरीद मामले में गिरफ्तार क्रिश्चियन मिशेल को कड़ी सुरक्षा वाली जेल की कोठरी में भेजने के फैसले की जांच की मांग करने वाली एक नयी याचिका दिल्ली की अदालत में शनिवार को दायर की गई। इसमें दावा किया गया है कि 3,600 करोड़ रूपये के इस सौदे में शामिल रहे मिशेल को बिना किसी कारण ऐसी कोठरी में भेजा गया है। अधिवक्ता ए जे जोसेफ द्वारा दायर इस याचिका में कहा है कि मिशेल को अचानक से कड़ी सुरक्षा वाली सेल में बेवजह स्थानांतरित कर दिया है और उसे एकांत में रखा गया है। 

विज्ञापन


इसमें आगे कहा गया है कि मिशेल एक ब्रिटिश नागरिक है, जिसका प्रर्त्यपण दुबई से सजा देने के इरादे से किया गया है। इससे पहले दिल्ली अदालत ने तिहाड़ जेल अधिकारियों को मिशेल के स्थानांतरण को न्यायोचित ठहराने में असफल रहने पर अप्रसन्नता व्यक्त करते हुये कहा कि अगर समुचित उत्तर नहीं मिला तो एक जांच शुरू कर दी जायेगी। तिहाड़ जेल के उपाधीक्षक ने अदालत से कहा था कि ऐसा ये सोच कर किया गया कि यह एक हाई-प्रोफाइल मामला है। 
विज्ञापन


मिशेल का दुबई से प्रत्यर्पण होने के बाद प्रवर्तन निदेशालय से उसे 22 दिसम्बर को गिरफ्तार कर लिया था। पांच जनवरी को उसे एक धनशोधन के मामले में न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया था। बाद में सीबीआई ने भी उसे गिरफ्तार किया। मिशेल उन तीन कथित बिचौलियों में शामिल है जिन्हें लेकर प्रवर्तन निदेशालय और सीबीआई जांच कर रहे हैं। दो अन्य बिचौलिये गुइडो हैश्के और कॉर्लो गेरोसा हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed