फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Petition dismissed against Jaganmohan Reddy for statements against the court

अदालत के खिलाफ बयानों के लिए जगनमोहन रेड्डी के विरूद्ध कार्रवाई की मांग वाली याचिका खारिज

Tue, 01 Dec 2020 10:15 PM IST
संजीव कुमार झा पीटीआई, नई दिल्ली
पीटीआई, नई दिल्ली Published by: संजीव कुमार झा Updated Tue, 01 Dec 2020 10:15 PM IST
विज्ञापन
Petition dismissed against Jaganmohan Reddy for statements against the court
आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री जगन मोहन रेड्डी (फाइल फोटो) - फोटो : PTI

उच्चतम न्यायालय ने शीर्ष अदालत के न्यायाधीश और न्यायपालिका के खिलाफ बयान देने के मामले में आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री वाईएस जगन मोहन रेड्डी के विरूद्ध कार्रवाई के लिए दाखिल जनहित यचिकाएं मंगलवार को खारिज कर दी। 

विज्ञापन


न्यायमूर्ति संजय किशन कौल, न्यायमूर्ति दिनेश माहेश्वरी और न्यायमूर्ति ऋषिकेष रॉय की पीठ ने कहा कि अधिवक्ता जी एस मणि की वह याचिका विचार योग्य नहीं है जिसमें उनकी टिप्पणियों की वजह से उन्हें मुख्यमंत्री पद से हटाने का निर्देश देने का अनुरोध किया गया है।
विज्ञापन


पीठ ने याचिकाकर्ताओं को पहले से एक अन्य पीठ के समक्ष लंबित मामले में हस्तक्षेप करने की अनुमति देने से भी इंकार कर दिया।  पीठ ने कहा कि उस न्यायालय को इस बारे में निर्णय करना है। हम एक ही विषय पर हस्तक्षेप के लिए सैकड़ों आवेदन दाखिल करने की अनुमति नहीं दे सकते। 
विज्ञापन
विज्ञापन


समाचार पत्रों से कुछ भी उठाकर याचिका दाखिल नहीं कर सकते
आप समाचार पत्रों से कुछ भी उठा लें और आप जो चाहें उसे अनुच्छेद 32 के तहत दाखिल कर दें। यदि हम एक अधिवक्ता को ऐसा करने की अनुमति देंगे तो कुछ अन्य अधिवक्ता भी अपने आवेदन के साथ सामने आ जाएंगे। शीर्ष अदालत ने इस तरह के बयान देने के मामले में मुख्यमंत्री के खिलाफ सीबीआई या उच्च न्यायालय के सेवानिवृत्त न्यायाधीश से जांच कराने के मामले पर भी विचार किया।

पीठ ने कहा कि इसमें संदेह नहीं है कि एक बयान दिया गया था और यह सार्वजनिक है। इन बयानों में जांच के लिए क्या है? सीबीआई या सेवानिवृत्त न्यायाधीश इसमें क्या जांच करेंगे? इन बयानों के मसले पर न्यायालय की एक अन्य पीठ पहले से ही विचार कर रही है और उसने तो मीडिया पर उच्च न्यायालय द्वारा लगायी गयी पाबंदी भी हटा दी है। अब इसमें क्या बचा है?

हालांकि, अधिवक्ता सुनील कुमार सिंह की जनहित याचिका अमरावती के भूमि सौदों में कथित अनियमितताओं से संबंधित मामले की जांच से पुलिस को रोकने के उच्च न्यायालय के आदेश के खिलाफ आंध्र प्रदेश सरकार की लंबित अपील के साथ सलंग्न कर दी।

सिंह की ओर से अधिवक्ता मुक्ति सिंह ने कहा कि ईएमएस नम्बूदरीपाद प्रकरण में शीर्ष अदालत ने कहा था कि केरल के पूर्व मुख्यमंत्री एक विशेष प्रकार के बयान नहीं दे सकते हैं ओर उन्हें ऐसा करने से रोका था। उन्होंने जगन मोहन रेड्डी को भविष्य में इस तरह के बयान देने से रोकने का निर्देश देने का अनुरोध किया।  पीठ ने कहा कि वह इस पर नोटिस जारी कर रही है, लेकिन मामले को पहले से लंबित याचिका के साथ संलग्न कर रही है।


न्यायालय, शीर्ष अदालत के पीठासीन न्यायाधीश के खिलाफ मुख्यमंत्री के बयानों की जांच के लिये मणि सिंह, अधिवक्ता प्रदीप कुमार यादव और एक गैर सरकारी संगठन की याचिकाओं पर सुनवाई कर रहा था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed