फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Peter Mukherjee sought the permission of bank locker operations

पत्नी इंद्राणी को उनके आभूषण सौंपने के लिए पीटर मुखर्जी ने बैंक लॉकर परिचालन की मांगी अनुमति

Tue, 27 Nov 2018 07:49 PM IST
भाषा, मुंबई
भाषा, मुंबई Updated Tue, 27 Nov 2018 07:49 PM IST
विज्ञापन
Peter Mukherjee sought the permission of bank locker operations
पीटर मुखर्जी
शीना बोरा हत्याकांड में आरोपी पीटर मुखर्जी ने मंगलवार को यहां एक विशेष सीबीआई अदालत के सामने आवेदन दायर करके अपने बैंक लॉकर के परिचालन की अनुमति मांगी ताकि वह तलाक अर्जी की रजामंदी शर्तों के अनुसार पत्नी इंद्राणी को उनके आभूषण सौंप सकें। यह आवेदन विशेष अदालत के न्यायाधीश जे सी जगदाले के सामने दायर किया गया जो इस मामले में सुनवाई कर रहे हैं।
विज्ञापन


वर्ष 2012 के हत्या मामले में मुख्य आरोपी पीटर और इंद्राणी ने सितंबर में हिन्दू विवाह अधिनियम के तहत बांद्रा परिवार अदालत में तलाक की अर्जी दायर की थी। शीना, इंद्राणी के पिछले रिश्ते से जन्मी बेटी थी। पीटर की याचिका में कहा गया कि पीटर और इंद्राणी द्वारा रजामंदी की शर्तों के अनुसार, वे अपने विवाद को आपसी सहमति से सुलझाएंगे और एक दूसरे के सामान लौटाएंगे।
विज्ञापन


इसमें कहा गया कि पीटर को इंद्राणी का वह सामान भी लौटाना होगा जो उपनगर वरली के एक बैंक में उनके लॉकर में मौजूद हैं। इसमें कहा गया कि पीटर ने अदालत से जेल अधिकारियों को यह निर्देश देने का आग्रह किया कि बैंक जाने और लॉकर का परिचालन करने की व्यवस्था की जाए। उनके वकील भरत बदामी ने मंगलवार को कहा कि सीबीआई 30 नवंबर को पीटर की याचिका पर अपना जवाब देगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


पीटर फिलहाल मुंबई की आर्थर रोड जेल में बंद हैं। अभियोजन के अनुसार, इंद्राणी ने उनके पूर्व पति संजीव खन्ना की मदद से अप्रैल 2012 में मुंबई में शीना (24) की कथित रूप से हत्या कर दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed