फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Peter Mukerjea not found bail in Sheena Bora murder case

शीना बोरा हत्याकांड के आरोपी पीटर मुखर्जी को नहीं मिली जमानत

Thu, 09 May 2019 03:17 AM IST
गौरव द्विवेदी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: गौरव द्विवेदी Updated Thu, 09 May 2019 03:17 AM IST
विज्ञापन
Peter Mukerjea not found bail in Sheena Bora murder case
इंद्राणी-पीटर मुखर्जी (फाइल फोटो)

बॉम्बे हाईकोर्ट ने सौतेली बेटी शीना बोरा की हत्या के आरोप में जेल में बंद पूर्व मीडिया कारोबारी पीटर मुखर्जी को एक बार फिर जमानत देने से इनकार कर दिया है। हालांकि, अदालत ने जेल अधिकारियों से कहा है कि वे मुखर्जी को सर्जरी के बाद का इलाज कराने दें और उन्हें अस्पताल से जेल आने-जाने के लिए एंबुलेंस मुहैया कराई जाए।

विज्ञापन


पीटर मुखर्जी की एशियन हार्ट इंस्टीट्यूट में ओपन बाईपास सर्जरी हुई है। उन्होंने मेडिकल आधार पर अदालत से अंतरिम जमानत की मांग की थी। बुधवार को हाईकोर्ट के न्यायमूर्ति रियाज चागला की अवकाश पीठ ने कहा कि वह मुखर्जी को रिहा करने का आदेश देने की इच्छुक नहीं है। लेकिन, मैं आवेदक (मुखर्जी) को कुछ राहत देने का इच्छुक हूं। आवेदक को सर्जरी के बाद के इलाज और फिजियोथेरेपी के लिए एशियन हार्ट इंस्टीट्यूट जाने की अनुमति देना उचित होगा। न्यायमूर्ति चागला ने कहा कि अस्पताल ने आवेदक को 26 सेशन के लिए पुलिस सुरक्षा में एशियन हार्ट इंस्टीट्यूट ले जाया जाएगा।
विज्ञापन


गौरतलब है कि शीना बोरा पीटर मुखर्जी की पत्नी इंद्राणी के पहले पति की बेटी थी, जो इंद्राणी के साथ रहती थी। इंद्राणी शीना को अपनी छोटी बहन बताती थी। 2015 में इंद्राणी मुखर्जी शीना बोरा की हत्या के आरोप में गिरफ्तार हुई थीं। पुलिस ने मामले में पूछताछ के बाद पीटर मुखर्जी को गिरफ्तार किया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed