{"_id":"6ac57ccb9e7ddad0f80943e7","slug":"maharashtra-news-updates-western-railway-ticket-checking-staff-to-sport-specially-designed-jackets-2026-10-07","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"महाराष्ट्र अपडेट: पश्चिम रेलवे के टिकट जांच कर्मचारी अब पहनेंगे खास जैकेट, ड्यूटी के दौरान होगी आसानी","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
महाराष्ट्र अपडेट: पश्चिम रेलवे के टिकट जांच कर्मचारी अब पहनेंगे खास जैकेट, ड्यूटी के दौरान होगी आसानी
Wed, 07 Oct 2026 04:27 AM IST
नितिन गौतम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला।
Published by: नितिन गौतम
Updated Wed, 07 Oct 2026 04:27 AM IST
विज्ञापन
महाराष्ट्र की बड़ी खबरें
- फोटो : अमर उजाला
पश्चिम रेलवे के मुंबई मंडल के टिकट जांच कर्मचारियों का अब नया लुक नजर आएगा। ड्यूटी के दौरान उपकरणों को आसानी से रखने और इस्तेमाल करने के लिए विशेष रूप से डिजाइन की गई जैकेट बनाई गई हैं। इन्हें फिलहाल प्रायोगिक आधार पर लागू किया गया है। पश्चिम रेलवे ने मंगलवार शाम जारी एक बयान में बताया कि ऐसी 30 जैकेट खरीदी गई हैं और टिकट जांच दस्ते के कर्मचारियों को वितरित की गई हैं।
बयान के मुताबिक, इन जैकेट में हैंडहेल्ड टर्मिनल (एचएचटी), इलेक्ट्रॉनिक फेयर कलेक्शन (ईएफटी) मशीन और वॉयस एम्पलीफायर रखने के लिए अलग-अलग जेबें दी गई हैं। उपकरणों को आसानी और सुरक्षित तरीके से इस्तेमाल करने के लिए हेडसेट की भी व्यवस्था की गई है। पश्चिम रेलवे ने कहा कि नई जैकेट का उद्देश्य कर्मचारियों को ड्यूटी के दौरान बेहतर सुविधा, हाथों को खाली रखने की आजादी और उपकरणों को सुरक्षित तरीके से रखने की सुविधा देना है। इसके साथ ही इससे कर्मचारियों को स्मार्ट और पेशेवर रूप भी मिलेगा।
बयान के अनुसार, ये जैकेट खास तौर पर फोर्ट्रेस चेक यानी बड़े पैमाने पर और सघन टिकट जांच अभियान, एसी लोकल ट्रेनों में टिकट जांच, विशेष जांच अभियान और व्यस्त समय के दौरान ड्यूटी में उपयोगी साबित होने की उम्मीद है। फिलहाल ड्यूटी पर तैनात टिकट जांच कर्मचारी निर्धारित वर्दी के तौर पर सफेद शर्ट और काली पतलून पहनते हैं।