{"_id":"63dfad1448b6b66a205da20a","slug":"pervez-musharraf-called-real-force-for-peace-by-congress-shashi-tharoor-bjp-shehzad-poonawala-2023-02-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pervez Musharraf: शशि थरूर ने परवेज मुशर्रफ को बताया शांति का पैरोकार, शहजाद पूनावाला ने लगा दी क्लास!","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Pervez Musharraf: शशि थरूर ने परवेज मुशर्रफ को बताया शांति का पैरोकार, शहजाद पूनावाला ने लगा दी क्लास!
Sun, 05 Feb 2023 06:51 PM IST
नितिन गौतम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: नितिन गौतम
Updated Sun, 05 Feb 2023 06:51 PM IST
सार
थरूर ने लिखा कि 'यूएन में रहने के दौरान हर साल उनकी पवरेज मुशर्रफ से मुलाकात होती थी। वह बेहद स्मार्ट, रणनीतिक तौर पर साफ सोच वाले नेता थे। भगवान उनकी आत्मा को शांति दे'।
विज्ञापन
शशि थरूर और परवेज मुशर्रफ
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पाकिस्तान के पूर्व तानाशाह परवेज मुशर्रफ के निधन पर पाकिस्तान के साथ-साथ भारत में भी कई नेताओं ने प्रतिक्रियाएं दी हैं। कांग्रेस नेता शशि थरूर तो परवेज मुशर्रफ की इतनी तारीफ कर गए कि उन्हें दोनों देशों के बीच शांति का बड़ा पैरोकार तक बता दिया। हालांकि शशि थरूर का यह बयान भाजपा को अखर गया और भाजपा नेता शहजाद पूनावाला ने शशि थरूर की जमकर क्लास लगा दी और पूरी कांग्रेस पार्टी के पाकिस्तान प्रेम को लेकर सवाल उठा दिया।
विज्ञापन
बता दें कि शशि थरूर ने परवेज मुशर्रफ के निधन पर ट्वीट करते हुए लिखा कि 'पाकिस्तान के पूर्व राष्ट्रपति परवेज मुशर्रफ का, एक दुर्लभ बीमारी के चलते निधन हो गया है। एक समय वह भारत के दुश्मन थे लेकिन बाद में 2002-2007 तक वह दोनों देशों में शांति के बड़े पैरोकार रहे'। अपने एक अन्य ट्वीट में थरूर ने लिखा कि 'यूएन में रहने के दौरान हर साल उनकी पवरेज मुशर्रफ से मुलाकात होती थी। वह बेहद स्मार्ट, रणनीतिक तौर पर साफ सोच वाले नेता थे। भगवान उनकी आत्मा को शांति दे'।
विज्ञापन
वहीं थरूर के इन ट्वीट पर भाजपा प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने उन्हें निशाने पर ले लिया। पूनावाला ने ट्वीट करते हुए लिखा कि 'परवेज मुशर्रफ करगिल युद्ध के वास्तुकार, तानाशाह रहे और उन्होंने तालिबान और ओसामा बिन लादेन को अपना भाई और हीरो बताया था। जिन्होंने अपने मरे हुए सैनिकों के शव भी लेने से इंकार कर दिया था, उन परवेज मुशर्रफ का कांग्रेस गुणगान कर रही है। क्या इसमें चौंकने वाली बात है? कांग्रेस ने एक बार फिर पाक परस्ती दिखाई है'।
विज्ञापन
पूनावाला ने लिखा कि 'एक बार परवेज मुशर्रफ ने राहुल गांधी की तारीफ की थी और उन्हें जेंटलमेन बताया था शायद इसलिए कांग्रेस को मुशर्रफ पसंद हैं। 370 से सर्जिकल स्ट्राइक और बालाकोट पर शक करने वाली कांग्रेस पाकिस्तान की भाषा बोलती है और मुशर्रफ की तारीफ करती है तो अपने आर्मी चीफ को सड़क का गुंडा बताती है। यह कांग्रेस है'।
बता दें कि एमिलोइडिस नामक दुर्लभ बीमारी के चलते परवेज मुशर्रफ का रविवार को दुबई के एक अस्पताल में निधन हो गया। वह 79 वर्ष के थे। मुशर्रफ के निधन पर जम्मू कश्मीर की पूर्व सीएम महबूबा मुफ्ती ने भी दुख जताया है और ट्वीट करते हुए लिखा कि परवेज मुशर्रफ अकेले पाकिस्तानी थे, जो कश्मीर मुद्दे का हल करना चाहते थे।
मुशर्रफ वाले बयान पर केंद्रीय मंत्री ने शशि थरूर पर साधा निशाना
केंद्रीय मंत्री राजीव चंद्रशेखर ने रविवार को कांग्रेस नेता शशि थरूर पर निशाना साधा, जब उन्होंने परवेज मुशर्रफ को पूर्व पाकिस्तान के लिए अपने शोक संदेश में 'शांति के लिए दुश्मन बन गए' के रूप में करार दिया। सैन्य शासक, अपने पद को "कांग्रेस का सबसे अच्छा वर्णन करता है। चंद्रशेखर ने ट्विटर पर कहा कि एक ऐसे व्यक्ति में शांति पाने के लिए भव्य पुरानी पार्टी को नारा दिया, जिसने "आतंकवाद को पीठ में छुरा घोंपा और हर अंतर्राष्ट्रीय कानून का उल्लंघन करते हुए हमारे सैनिकों को प्रताड़ित किया"।