{"_id":"673d7849dbc940422a0a6a4b","slug":"person-who-made-allegations-was-in-jail-for-several-months-sharad-pawar-defends-sule-over-alleged-bitcoin-scam-2024-11-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharashtra: 'आरोप लगाने वाला जेल में, यह दिखाता है भाजपा कितनी गिर गई', सुप्रिया मामले में शरद पवार का बयान","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Maharashtra: 'आरोप लगाने वाला जेल में, यह दिखाता है भाजपा कितनी गिर गई', सुप्रिया मामले में शरद पवार का बयान
Wed, 20 Nov 2024 11:24 AM IST
अभिषेक दीक्षित
पीटीआई, मुंबई
पीटीआई, मुंबई
Published by: अभिषेक दीक्षित
Updated Wed, 20 Nov 2024 11:24 AM IST
सार
पुणे जिले के बारामती शहर में वोट डालने के बाद पत्रकारों से बातचीत के दौरान शरद पवार ने कहा कि सभी मतदाताओं को अपने मताधिकार का प्रयोग करना चाहिए। यह चुनाव अत्यंत महत्वपूर्ण है। यह महाराष्ट्र का भविष्य तय करेगा।
विज्ञापन
Sharad Pawar
- फोटो : Amar Ujala
विस्तार
राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरद च्रदं पवार) के प्रमुख शरद पवार ने महाराष्ट्र के लोगों से अपने मताधिकार का प्रयोग करने की अपील करते हुए कहा कि विधानसभा चुनाव महाराष्ट्र का भविष्य तय करेंगे। इसके अलावा उन्होंने नाना पटोले और सुप्रिया सुले के कथित 'वॉयस नोट' के आरोपों को सिरे से खारिज कर दिया। दरअसल, भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के महासचिव विनोद तावड़े पर पैसे बांटने के आरोपों के बाद पार्टी की ओर से मंगलवार को नाना पटोले और सुप्रिया सुले पर गंभीर आरोप लगाए गए थे।
विज्ञापन
क्या है मामला?
दरअसल, भाजपा ने आरोप लगाया था कि राज्य विधानसभा चुनावों को प्रभावित करने के लिए 'बिटकॉइन' को भुनाने का प्रयास किया जा रहा है। भाजपा ने दावा किया था कि इससे स्वतंत्र और निष्पक्ष तरीके से चुनाव कराने पर गंभीर सवाल खड़ा होता है। हालांकि, सुप्रिया सुले और नाना पटोले ने आरोपों का खंडन किया है।
विज्ञापन
आरोप ध्यान देने लायक नहीं
शरद पवार ने यह भी कहा कि उनकी बेटी और लोकसभा सदस्य सुप्रिया सुले तथा कांग्रेस की महाराष्ट्र इकाई के प्रमुख नाना पटोले के खिलाफ भाजपा के आरोप ध्यान देने लायक नहीं हैं। आरोप लगाने वाला व्यक्ति जेल में है। यह दिखाता है कि भाजपा कितनी गिर गई है।
विज्ञापन
'एमवीए को बहुमत मिलना चाहिए'
पुणे जिले के बारामती शहर में वोट डालने के बाद पत्रकारों से बातचीत के दौरान शरद पवार ने कहा कि सभी मतदाताओं को अपने मताधिकार का प्रयोग करना चाहिए। यह चुनाव अत्यंत महत्वपूर्ण है। यह महाराष्ट्र का भविष्य तय करेगा। मैं सभी नागरिकों से अपील करता हूं कि वे घरों से बाहर निकलें और मतदान करें। यह अच्छी बात नहीं है कि महाराष्ट्र में मतदान प्रतिशत पूर्वोत्तर के छोटे राज्यों से कम है। चुनाव परिणामों को लेकर अपने आकलन के बारे में पूछे गए सवाल पर शरद पवार ने कहा कि एमवीए को बहुमत मिलना चाहिए।