फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   person eligible for Aadhaar can enrol using Iris scan in case fingerprints unavailable says Centre

Aadhaar Enrolment: अंगुलियों के निशान धुंधले होने पर आंख की पुतली से बनेगा आधार कार्ड, सरकार का फैसला

Sun, 10 Dec 2023 05:32 AM IST
गुलाम अहमद अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: गुलाम अहमद Updated Sun, 10 Dec 2023 05:32 AM IST
सार

इलेक्ट्रॉनिक्स और आईटी राज्यमंत्री राजीव चंद्रशेखर ने बताया कि सभी आधार सेवा केंद्रों को निर्देश दिए हैं कि वैकल्पिक बायोमेट्रिक्स से जोस जैसे या फिर ऐसे लोग जिनकी अंगुलियों के निशान धुंधले हो चुके हैं, आईरिस यानी आंख की पुतली स्कैन के जरिये उनके आधार जारी करें।

विज्ञापन
person eligible for Aadhaar can enrol using Iris scan in case fingerprints unavailable says Centre
Aadhaar Card - फोटो : Istock

विस्तार

अब फिंगरप्रिंट न होने पर आईरिस यानी आंख की पुतली के स्कैन से भी आधार कार्ड के लिए नामांकन किया जा सकता है। केरल की जोसीमोल पी जोस के हस्तक्षेप के बाद केंद्र सरकार ने यह फैसला किया है। जोसीमोल अंगुलियां न होने के चलते आधार कार्ड के लिए नामांकन नहीं कर पाई थीं।

विज्ञापन


इलेक्ट्रॉनिक्स और आईटी राज्यमंत्री राजीव चंद्रशेखर ने बताया कि भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण की टीम ने उसी दिन जोस के घर जाकर उनका आधार नंबर तैयार किया। चंद्रशेखर ने कहा, सभी आधार सेवा केंद्रों को निर्देश दिए हैं कि वैकल्पिक बायोमेट्रिक्स से जोस जैसे या फिर ऐसे लोग जिनकी अंगुलियों के निशान धुंधले हो चुके हैं, आईरिस यानी आंख की पुतली स्कैन के जरिये उनके आधार जारी करें। इसी तरह, अगर किसी कारण किसी व्यक्ति की आंखों की पुतलियों को स्कैन नहीं किया जा सकता है, वह केवल अपने फिंगरप्रिंट का उपयोग करके आधार के लिए नामांकन करा सकता है। 
विज्ञापन


यूआईडीएआई के एक बयान में कहा गया है कि एक पात्र व्यक्ति जो अंगुली और आईरिस दोनों बायोमेट्रिक्स देने में असमर्थ है, वह फिर भी आधार के लिए नामांकन करा सकता है। ऐसे व्यक्ति का नाम, लिंग, पता और जन्म तिथि और वर्ष को बायोमेट्रिक्स के साथ कैप्चर किया जाता है। इसके अलावा, अंगुलियों या आईरिस या दोनों के मैच न होने की स्थिति में दिशानिर्देश में निर्दिष्ट तरीके से एक तस्वीर ली जाती है और आधार नामांकन केंद्र के पर्यवेक्षक को ऐसे नामांकन को असाधारण श्रेणी में मान्य करना होता है। बयान में कहा गया है कि आवश्यक जानकारी जमा करके नामांकन प्रक्रिया से गुजरने वाले प्रत्येक पात्र व्यक्ति को बायोमेट्रिक्स न होने के बावजूद आधार नंबर जारी किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बयान के अनुसार, यूआईडीएआई असाधारण श्रेणी के तहत हर दिन लगभग 1,000 लोगों का नामांकन करता है। यूआईडीएआई ने अब तक लगभग 29 लाख लोगों को आधार नंबर जारी किए हैं, जिनकी अंगुलियां नहीं हैं अथवा अंगुली या आईरिस या दोनों बायोमेट्रिक्स देने में असमर्थ थे। 

ऐसे पता करें आधार कार्ड के इस्तेमाल की जानकारी
सबसे पहले आपको आधार अथेंटिकेशन हिस्ट्री पेज पर जाना होगा। इसके लिंक https://resident.uidai.gov.in पर क्लिक करना होगा। यहां आधार सर्विसेज के नीचे आपको Aadhaar Authentication History लिखा दिखेगा। इस पर क्लिक करें। यहां पर आपको आधार सर्विस टैब पर क्लिक करना होगा। इस टैब पर क्लिक करते ही आपको आधार ऑथेंटिकेशन हिस्ट्री दिखाई देगा। आपको यहां 12 अंकों का आधार नंबर दर्ज करना होगा और जनरेट ओटीपी (वन टाइम पासवर्ड) के साथ सिक्योरिटी कोड या कैप्चा दर्ज करना होगा।


यहां आपको ऑथेंटिकेशन हिस्ट्री के लिए कई ऑप्शन्स जैसे कि बॉयोमैट्रिक्स, डेमोग्राफिक्स, ओटीपी, डेमोग्राफिक और बॉयोमैट्रिक, बॉयोमैट्रिक और ओटीपी एवं डेमोग्राफिक और ओटीपी मिलेंगे। इनमें से किसी एक ऑप्शन को चुनें। यदि आप सभी जानकारी का पता लगाना चाहते हैं तो सभी को सिलेक्ट कर लें। इसके बाद आपके डेट रेंज यानी कि आपको कब से कब तक की जानकारी चाहते हैं वह सिलेक्ट करें या चुनें। यहां अपने रजिस्टर्ड नंबर पर आए हुए ओटीपी को दर्ज करें और सबमिट बटन पर क्लिक कर दें। इसके बाद आपको आधार कार्ड के इस्तेमाल की जानकारी मिल जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed