{"_id":"5b2a4ff54f1c1bf36e8b8e83","slug":"person-arrested-for-uploading-video-of-communal-clash-on-youtube","type":"story","status":"publish","title_hn":"सांप्रदायिक झड़प का वीडियो यूट्यूब पर अपलोड करने के लिए व्यक्ति गिरफ्तार","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
सांप्रदायिक झड़प का वीडियो यूट्यूब पर अपलोड करने के लिए व्यक्ति गिरफ्तार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वडोदरा
Updated Wed, 20 Jun 2018 06:30 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुलिस ने वडोदरा शहर के वाडी क्षेत्र में गत सप्ताह हुई सांप्रदायिक झड़प का वीडियो कथित रूप से यूट्यूब पर अपलोड करने के लिए 30 वर्षीय एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आज बताया कि व्यक्ति की पहचान मयूर कदम के तौर पर हुई है और उसे ‘सांप्रदायिक रूप से भड़काऊ’ वीडियो अपलोड करने के लिए मंगलवार गिरफ्तार किया गया।
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार झड़प गत शनिवार को राजपूत योद्धा महाराणा प्रताप की जयंती पर निकाले गए एक जुलूस के दौरान हुई थी। जुलूस राजपूत समुदाय के संगठन करणी सेना द्वारा आयोजित किया गया था।
विज्ञापन
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि दोनों समुदायों के सदस्यों ने एक दूसरे पर पथराव किया था जिसमें एक धार्मिक स्थल की खिड़की क्षतिग्रस्त हो गई थी। इसके साथ ही वहां खड़े कुछ वाहन भी क्षतिग्रस्त हो गए थे। पुलिस ने पथराव कर रही भीड़ को तितर बितर करने के लिए आंसू गैस के गोले छोड़े थे और लाठीचार्ज किया था। यह झड़प उस समय हुई जब जुलूस वाडी क्षेत्र के दूधवाला मोहल्ला से होकर गुजर रहा था।
विज्ञापन
वाडी पुलिस थाने के निरीक्षक आर आर वसावा ने कहा, ‘वहां मौजूद कदम ने दोनों समूहों के बीच हुई झड़प का वीडियो बनाया और उसके बाद उसे यूट्यूब पर अपलोड कर दिया।’ उन्होंने कहा, ‘सांप्रदायिक रूप से भड़काऊ वीडियो के बारे में सूचना मिलने के बाद साइबर अपराध पुलिस सक्रिय हुई। कदम को शहर में सांप्रदायिक रूप से संवेदनशील फतेहपुर क्षेत्र स्थित उसके घर से पकड़ा गया।
उन्होंने बताया कि कदम को भारतीय दंड संहिता की धारा 153 के तहत गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तारी के बाद कदम को एक स्थानीय अदालत में पेश किया गया जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। वसावा ने कहा कि शहर की पुलिस ने झड़प के सिलसिले में अभी तक 10 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इसके साथ ही जुलूस आयोजित करने वाले धर्मेंद्रसिंह वाघेला को एक नोटिस भी भेजा है।