{"_id":"5fb0dc87dfdd8a3a5a7c0f88","slug":"person-angry-over-rejecting-marriage-proposal-stone-pelted-at-woman-house-in-thane","type":"story","status":"publish","title_hn":"महाराष्ट्र: शादी का प्रस्ताव ठुकराने से नाराज हुआ सरफिरा, महिला के घर पर किया पथराव","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
महाराष्ट्र: शादी का प्रस्ताव ठुकराने से नाराज हुआ सरफिरा, महिला के घर पर किया पथराव
Sun, 15 Nov 2020 01:29 PM IST
अनवर अंसारी
पीटीआई, ठाणे
पीटीआई, ठाणे
Published by: अनवर अंसारी
Updated Sun, 15 Nov 2020 01:29 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
महाराष्ट्र के ठाणे जिले में 22 वर्षीय एक व्यक्ति ने एक महिला के घर पर पथराव किया क्योंकि उसने उसके शादी के प्रस्ताव को अस्वीकार कर दिया। नारपोली पुलिस स्टेशन के एक अधिकारी ने रविवार को बताया कि कलहर गांव का रहने वाला आरोपी शुक्रवार की शाम पड़ोस के काशेली गांव में महिला के घर गया और उसके परिवार के सदस्यों को गालियां देने लगा।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि उसने महिला के भाई को कथित तौर पर मारा और बाद में उसके सामने वाले घर की छत पर चला गया, जहां से उसने उसके घर पर पत्थर फेंके। इसमें महिला के घर की खिड़की के शीशे को नुकसान पहुंचा।
विज्ञापन
अधिकारी ने बताया कि महिला की मां ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। उन्होंने बताया कि आरोपी के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 452, 324, 427 और 504 के तहत मामला दर्ज किया गया है। अधिकारी ने बताया कि आरोपी को अभी तक गिरफ्तार नहीं किया गया है।
विज्ञापन