{"_id":"57f957294f1c1b6d53270aa7","slug":"perfume-specialist-murdered-in-goa","type":"story","status":"publish","title_hn":"गला घोंटने से हुई परफ्यूम विशेषज्ञ मोनिका की मौत","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
गला घोंटने से हुई परफ्यूम विशेषज्ञ मोनिका की मौत
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
Updated Mon, 10 Oct 2016 12:05 AM IST
विज्ञापन
Monica
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मशहूर परफ्यूम विशेषज्ञ मोनिका घुरडे की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासा हुआ है कि उनकी मौत गला घोंटने से हुई है। 6 अक्टूबर को 39 वर्षीय मोनिका का शव उनके सनगोल्डा स्थित फ्लैट में निर्वस्त्र मिला था।
विज्ञापन
पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हत्या से पहले मोनिका का रेप होने या नहीं होने की पुष्टि नहीं हो पाई है। गोवा मेडिकल कॉलेज और अस्पताल के डॉक्टरों के पैनल ने शनिवार को मोनिका के शव का पोस्टमार्टम किया।
विज्ञापन
डीएसपी महेश गांवकर ने कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में इस बात की पुष्टि हुई है कि उनकी मौत गला घोंटने से हुई है। पुलिस का कहना है कि वह जल्द कातिल को पकड़ लेगी। गौरतलब है कि मोनिका डेढ़ साल से अपने पति से बिना तलाक लिये अलग रह रही थीं। पुलिस उनसे भी पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन