फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   People will not tolerate if you belittle oppn, Mallikarjun Kharge tells PM Modi, News in Hindi

BJP Vs Congress: 'विपक्ष को नीचा दिखाने की कोशिश जनता नहीं करेगी बर्दाश्त', पीएम मोदी पर खरगे ने साधा निशाना

Mon, 23 Jun 2025 04:11 PM IST
पवन पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायचूर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायचूर Published by: पवन पांडेय Updated Mon, 23 Jun 2025 04:11 PM IST
सार

पहलगाम आतंकी हमले और भारतीय सेना के ऑपरेशन सिंदूर को लेकर कांग्रेस पार्टी लगातार पीएम मोदी की अध्यक्ष में सर्वदलीय बैठक की मांग की थी। लेकिन दो बार बैठक आयोजित हुई लेकिन पीएम मोदी उसमें शामिल नहीं हुए। वहीं अब कांग्रेस अध्यक्ष ने पीएम पर निशाना साधते हुए कहा- 'विपक्ष को नीचा दिखाने की कोशिश जनता बर्दाश्त नहीं करेगी।

विज्ञापन
People will not tolerate if you belittle oppn, Mallikarjun Kharge tells PM Modi, News in Hindi
खरगे का पीएम मोदी पर निशाना - फोटो : ANI

विस्तार

कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने सोमवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर तीखा हमला बोला। उन्होंने पीएम पर विपक्ष को हल्के में लेने और पहलगाम आतंकी हमले के बाद हुई सर्वदलीय बैठकों से दूरी बनाए रखने का आरोप लगाया। कर्नाटक के रायचूर में एक जनसभा को संबोधित करते हुए खरगे ने कहा कि देश इस समय एक कठिन दौर से गुजर रहा है। उन्होंने बताया, 'हाल ही में पाकिस्तानी आतंकवादियों ने पहलगाम में 26 लोगों की जान ले ली। इसके जवाब में भारतीय सेना ने पाकिस्तान में आतंकियों के ठिकानों पर हमला कर उन्हें मार गिराया।'
विज्ञापन


यह भी पढ़ें - Politics: 'PM मोदी की वैश्विक सक्रियता भारत की प्रमुख ताकत', फिर प्रधानमंत्री की तारीफ में थरूर ने पढ़े कसीदे
विज्ञापन


खरगे ने बिना नाम लिया साधा निशाना
इस दौरान खरगे ने कहा कि जब पूरा देश और सेना एकजुट होकर देश की रक्षा कर रहे थे, तब कुछ लोग इसका व्यक्तिगत श्रेय लेने की कोशिश कर रहे थे। उन्होंने व्यंग्यात्मक लहजे में कहा, 'अगर वे सेना में कप्तान, कर्नल या लेफ्टिनेंट कर्नल रहे होते और देश के लिए लड़े होते, तो हम उनकी तारीफ करते। लेकिन ऐसा तो हुआ ही नहीं।' हालांकि उन्होंने किसी का नाम नहीं लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पहलगाम हमले से बाद कांग्रेस ने की थी सर्वदलीय बैठक की मांग
कांग्रेस नेता ने कहा कि पहलगाम हमले के बाद सर्वदलीय बैठक की सबसे पहले मांग कांग्रेस ने की थी। खरगे ने सवाल उठाया कि, 'दो बार बैठक बुलाई गई, लेकिन प्रधानमंत्री एक बार भी नहीं आए। मैं उनसे पूछना चाहता हूं कि वह क्यों नहीं आए?'। उन्होंने बताया कि देशभर के नेता कश्मीर से कन्याकुमारी तक अपनी व्यस्तताएं छोड़कर बैठक में शामिल हुए, लेकिन प्रधानमंत्री देश में मौजूद होने के बावजूद नहीं आए।


'पीएम मोदी बिहार चुनाव प्रचार में व्यस्त थे'
खरगे ने कहा, 'वह उस समय बिहार चुनाव प्रचार में व्यस्त थे। जब देश के जवान और जनता एक तरफ लड़ाई लड़ रहे थे, तब प्रधानमंत्री दूसरी तरफ प्रचार में लगे थे। यह सही नहीं है'। इसके साथ ही खरगे ने चेतावनी दी कि अगर सरकार विपक्ष को नीचा दिखाने की कोशिश करेगी, तो देश की जनता, खासकर युवा वर्ग इसे सहन नहीं करेगा। उन्होंने कहा, 'अगर आप विपक्ष और उसके नेताओं को छोटा समझेंगे, तो यह रवैया देश के लिए ठीक नहीं है'।

यह भी पढ़ें - Odisha: गोपालपुर समुद्र तट पर छात्रा से सामूहिक दुष्कर्म मामले में एनएचआरसी सख्त, सरकार और पुलिस को भेजा नोटिस

कांग्रेस की गारंटियां देशभर में लागू हैं- खरगे
खरगे ने यह भी कहा कि कांग्रेस की गारंटी योजनाएं देशभर में प्रभावी रूप से लागू हो रही हैं। उन्होंने कहा, 'कुछ नेता और राजनीतिक पार्टियां जलन के कारण हमारी योजनाओं को बदनाम करने की कोशिश कर रही हैं। लेकिन जनता समझदार है, वे इनकी बातों में नहीं आएंगे'। खरगे के साथ मंच पर कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया, कांग्रेस मंत्री और विधायक भी मौजूद थे। इस मौके पर उन्होंने रायचूर विश्वविद्यालय के नामकरण समारोह में भी हिस्सा लिया और कई विकास परियोजनाओं की आधारशिला रखी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed