फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Gopalpur beach gangrape case: NHRC issues notice to Odisha govt, DGP; seeks report in 2 weeks

Odisha: गोपालपुर समुद्र तट पर छात्रा से सामूहिक दुष्कर्म मामले में एनएचआरसी सख्त, सरकार और पुलिस को भेजा नोटिस

Mon, 23 Jun 2025 03:39 PM IST
शुभम कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुवाहाटी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुवाहाटी Published by: शुभम कुमार Updated Mon, 23 Jun 2025 03:39 PM IST
सार

गोपालपुर समुद्र तट पर 20 वर्षीय छात्रा से कथित सामूहिक दुष्कर्म मामले में एनएचआरसी ने ओडिशा सरकार और पुलिस प्रमुख को नोटिस जारी किया। आयोग ने मामले में स्वतः संज्ञान लेते हुए दो हफ्ते में जांच, पीड़िता की सेहत और मुआवजे की जानकारी वाली रिपोर्ट मांगी है।

विज्ञापन
Gopalpur beach gangrape case: NHRC issues notice to Odisha govt, DGP; seeks report in 2 weeks
एनएचआरसी - फोटो : एएनआई

विस्तार

राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (एनएचआरसी) ने सोमवार को ओडिशा सरकार और राज्य के पुलिस प्रमुख को नोटिस जारी किया है। यह नोटिस गंजाम जिले के गोपालपुर समुद्र तट पर एक 20 वर्षीय कॉलेज छात्रा के साथ कथित सामूहिक दुष्कर्म के मामले में जारी किया गया है। मामले में आयोग ने राज्य सरकार से दो हफ्ते के भीतर विस्तृत रिपोर्ट मांगी है, जिसमें जांच की स्थिति, पीड़िता के स्वास्थ्य और मुआवजे की जानकारी शामिल होनी चाहिए।
विज्ञापन


बता दें कि कथित तौर पर बीते 15 जून को पीड़िता अपने एक पुरुष मित्र के साथ त्योहार मनाने के लिए समुद्र तट पर गई थी। एनएचआरसी ने एक बयान में कहा कि अपराधियों ने पीड़िता के दोस्त को जबरन पकड़ लिया, और फिर उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। 
विज्ञापन


एनएचआरसी ने मीडिया रिपोर्ट का लिया स्वत: संज्ञान
मामले में एनएचआरसी ने कहा कि उसने एक मीडिया रिपोर्ट का स्वतः संज्ञान लिया है जिसमें कहा गया है कि 15 जून को ओडिशा के गंजम जिले के गोपालपुर समुद्र तट पर लगभग 10 पुरुषों द्वारा 20 वर्षीय कॉलेज छात्रा के साथ कथित तौर पर सामूहिक दुष्कर्म किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें:- OBC Certificate Dispute: सिंगल मदर के बच्चों को हक देने की मांग, सुप्रीम कोर्ट ने सरकार से मांगा जवाब

आयोग ने कहा कि मीडिया द्वारा किया जा रहा दावा यदि सदी है, तो ये मानवाधिकारों के उल्लंघन का गंभीर मुद्दा को उठाती है। इसलिए, इस मामले में राज्य के मुख्य सचिव और पुलिस महानिदेशक को नोटिस जारी कर दो सप्ताह के भीतर मामले पर विस्तृत रिपोर्ट मांगी है। 


इसके साथ ही एनएचआरसी की ओर से जारी बयान में ये भी कहा गया कि रिपोर्ट में मामले की जांच की स्थिति, पीड़िता के स्वास्थ्य और राज्य के अधिकारियों द्वारा उसे प्रदान किए गए मुआवजे/परामर्श, यदि कोई हो तो उसे भी शामिल किया जाए। 

ये भी पढ़ें:- Gujarat: बम विस्फोट की झूठी धमकियां भेजने वाली चेन्नई से गिरफ्तार; वडोदरा के स्कूल को मिली बम की झूठी धमकी

सात संदिग्धों की गिरफ्तारी भी
गौरतलब है कि बीचे 16 जून को मीडिया में आई रिपोर्ट के अनुसार, पीड़िता को मेडिकल जांच के लिए बरहामपुर के एमकेसीजी मेडिकल कॉलेज और अस्पताल भेजा गया था। एनएचआरसी ने कहा कि पुलिस ने मामले में सात संदिग्धों को हिरासत में लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed