फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   People who believe in one principle make one decision says congress on neetish

कांग्रेस ने मिलाया लालू के साथ सुर, कहा-सिद्धांतवादी नहीं, मौकापरस्त हैं नीतीश!

Mon, 26 Jun 2017 07:20 PM IST
amarujala.com- Presented by: मुकेश झा
amarujala.com- Presented by: मुकेश झा Updated Mon, 26 Jun 2017 07:20 PM IST
विज्ञापन
People who believe in one principle make one decision says congress on neetish
- फोटो : the wire

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर अब कांग्रेस ने भी खुलकर हमला बोला है। राष्ट्रपति चुनाव में जेडीयू द्वारा एनडीए के उम्मीदवार रामनाथ कोविंद के समर्थन करने पर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता गुलाम नबी आजाद ने कहा कि हराना उनका काम है। उन्होंने कहा कि अपने राज्य की दलित नेता को हराने की पहले ही उन्होंने घोषणा कर दी है। बता दें कि नीतीश कुमार की पार्टी जेडीयू ने राष्ट्रपति चुनाव में रामनाथ कोविंद का समर्थन करने का फैसला किया है।

विज्ञापन

 

सोमवार को पत्रकारों से बातचीत में नीतीश कुमार पर निशाना साधते हुए आजाद ने कहा कि जिनका एक सिद्धांत होता है वे एक निर्णय करते हैं, लेकिन जिनके कई सिद्धांत हों वो हमेशा अलग-अलग फैसले लेते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

सूत्रों की मानें तो महागठबंधन में फूट के आसार दिन-प्रतिदिन बढ़ते जा रहे हैं। रविवार को बिहार के उप-मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने भी इशारों में नीतीश को अवसरवादी नेता बताया था। तेजस्वी के इस बयान के बाद जेडीयू के प्रदेश अध्यक्ष वशिष्ठ नारायण सिंह ने आपत्ति भी जताई थी।

नीतीश कुमार पर निशाना साधते हुए तेजस्वी यादव ने फेसबुक पर लिखा था, 'हममे से अधिकांश दलों को यह सोचना होगा कि अवसरवादी व्यवहार या राजनीतिक जोड़-तोड़ के साथ हम कुछ तात्कालिक लक्ष्य हासिल सकते हैं, सरकार बना या बिगाड़ सकते हैं लेकिन लोकोन्मुख राजनीति की चादर बड़ी होनी चाहिए।'


गौरतलब है कि देश के अगले राष्ट्रपति को लेकर सभी पार्टियों में रस्साकशी चल रही है। दूसरी ओर कांग्रेस उपाध्यक्ष इन दिनों अपनी नानी के घर इटली गए हैं।
उल्लेखनीय है कि विपक्षी मोर्चे में होते हुए भी नीतीश कुमार एनडीए के प्रत्याशी रामनाथ कोविंद को समर्थन दे चुके हैं। उनके इस कदम को तेजस्वी यादव के पिता और आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव ऐतिहासिक भूल कह चुके हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed