{"_id":"576885db4f1c1b8c1bb47dc5","slug":"people-waiting-for-mumbai-local-train","type":"story","status":"publish","title_hn":"...और जब एक चोर ने रोक दी मुंबई की लाइफलाइन","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
...और जब एक चोर ने रोक दी मुंबई की लाइफलाइन
ब्यूरो/अमर उजाला, मुंबई
Updated Tue, 21 Jun 2016 05:40 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एक चोर ने सोमवार को मुंबई की लाइफलाइन कही जाने वाली लोकल ट्रेनों को ठप कर दिया। इससे पश्चिम रेलवे के सभी रूट की रेलगाड़ियां प्रभावित र्हुइं। करीब डेढ़ घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद लोकल सेवा शुरू हुई। हालांकि इसके बाद लोकल ट्रेनें 45 से 50 मिनट देरी से चलीं।
विज्ञापन
दरअसल, पश्चिम उपनगर के माहिम रेलवे स्टेशन के पास स्थित विद्युत उपकेंद्र से बैटरी चोरी हो गई। इससे विद्युत आपूर्ति प्रभावित हो गई और इसका असर ओवरहेड वायर पर पड़ा। उपनगरीय इलाकों से चर्च गेट की तरफ जाने वाली सभी गाड़ियों की रफ्तार अचानक रुक गई।
विज्ञापन
लोकल ट्रेन की लाइट और पंखे सब बंद हो गए। इससे यात्री हलाकान हो गए और रेलवे की पटरियों पर उतर आए। अंधेरी, बांद्रा और दादर आदि रेलवे प्लेटफार्म पर यात्रियों की भीड़ जमा हो गई। करीब डेढ़ घंटे तक गाड़ियों का आवागमन ठप रहा।
विज्ञापन
उसके बाद करीब साढ़े 12 बजे ट्रेनों की आवाजाही शुरू हुई। पश्चिम रेलवे के अधिकारियों ने बताया कि लोकल ट्रेन रुकने के बाद पहले लगा कि बारिश के कारण विद्युत की सप्लाई कटी हुई है, लेकिन, थोड़ी ही देर में इस गड़बड़ी का पता लगा लिया गया कि बैटरी बाक्स चोरी हो गया है।