{"_id":"58b7ad2f4f1c1b9c6983096e","slug":"people-shower-money-on-singer-during-bhajan-programme-in-gujarat","type":"story","status":"publish","title_hn":"गुजरात में भजन कार्यक्रम में गायिका पर उड़ाए लाखों रुपये, देखें वीडियो","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
गुजरात में भजन कार्यक्रम में गायिका पर उड़ाए लाखों रुपये, देखें वीडियो
amarujala.com- Presented by : अजय कुमार सिंह
Updated Thu, 02 Mar 2017 11:28 AM IST
विज्ञापन
- फोटो : ani
गुजरात के नवसारी में एक लोक गायिका पर भजन कार्यक्रम में जमकर नोटों की बारिश हुई। लोगों ने एक नहीं, दो नहीं बल्कि कई हजार नोटों की बौछार कर दी। न्यूज एजेंसी एएनआई द्वारा जारी वीडियो में साफ-साफ दिख रहा है कि लोकगायिका पर एक बार जब नोटों की बारिश शुरू हुई तो थमने का नाम ही नहीं ले रही थी।
विज्ञापन
आलम ऐसा था कि कार्यक्रम में जैसे ही भजन का कार्यक्रम शुरू हुआ तो समाज के लोग भजन में तल्लीन होने लगे और एक के बाद एक 10 और 20 की नोटों के साथ मंच पर आ गए और गायिका पर नोटों उड़ाने शुरू हो गए। इसमें महिला, पुरुष और बच्चे भी शामिल थे।
विज्ञापन
Watch: People shower #money on #singer during bhajan programme - ANI #News https://t.co/EBmH6QFdQ0 #gujarat
विज्ञापन विज्ञापन— ANI Multimedia (@ANI_multimedia) March 2, 2017
इससे पहले भी गुजरात के नवसारी में ही गुर्जर क्षत्रिय कड़िया समाज के एक भजन समारोह में 40 लाख नोटों की बारिश भजन गायक पर कर दी गई थी। उससे पहले एक भजन कार्यक्रम जामनगर में हुआ था। जहां पर मशहूर गायक कीर्तिदान गढ़वी के भजन कार्यक्रम में जमकर नोटों की बारिश हुई। लोगों ने एक नहीं, दो नहीं बल्कि साढ़े चार करोड़ रुपये उड़ा दिए थे।