फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   people says nationalism is considered as a bad word in india in amar ujala poll

अमर उजाला पोलः भारत में समझा जाता है 'राष्ट्रवाद' को बुरा

Fri, 03 Mar 2017 05:16 PM IST
amarujala.com, Written By : विकास जांगड़ा
amarujala.com, Written By : विकास जांगड़ा Updated Fri, 03 Mar 2017 05:16 PM IST
विज्ञापन
people says nationalism is considered as a bad word in india in amar ujala poll
अमर उजाला पोल
देश में इस वक्त किसी एक शब्द पर सबसे ज्यादा चर्चा हो रही है तो वो है 'राष्ट्रवाद' यानि नेशनलिज्म। इस शब्द ने पूरे राष्ट्र को एक नई बहस में शामिल कर दिया है। हालांकि ज्यादातर बहस राष्ट्रवाद को लेकर नहीं बल्कि कौन राष्ट्रवादी है और कौन नहीं उसे लेकर हो रही है। इसी बीच कल फिर से केंद्रीय वित्त मंत्री अरुण जेटली ने वाराणसी में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान इस शब्द का जिक्र किया और कहा कि भारत में इसे 'बुरा शब्द' माना जाता है। सवाल उठता है कि क्या वाकई ऐसा है। 
विज्ञापन


इसी को लेकर अमर उजाला ने ऑनलाइन एक पोल किया। जिसमें सवाल था, 'राष्ट्रवाद अच्छा शब्द, पर भारत में इसे बुरा समझा जाता है।' क्या जेटली की इस बात से आप सहमत हैं?
विज्ञापन


पोल के परिणाम कुछ इस प्रकार हैं-

- पोल में कुल 7641 लोगों ने वोट किया।

- 72.33% यानि 5527 लोगों का कहना है कि जेटली सही कह रहे हैं। भारत में वाकई राष्ट्रवाद शब्द को बुरा समझा जाता है। 

- 26.07% यानि 1992 लोग अरुण जेटली की बात से इत्तेफाक नहीं रखते। उनका मानना है कि ऐसा नहीं है। 

- इसके अलावा 1.6% यानि 122 लोग इस बारे में कुछ कहने की स्थिति में नहीं हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed