फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Live

सीजेपी प्रदर्शन LIVE: प्रकाश राज का सीईसी पर हमला, बोले- मोदी-शाह के इशारे पर काम कर रहे ज्ञानेश कुमार

Thu, 08 Oct 2026 02:20 PM IST
प्रशांत तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला Published by: प्रशांत तिवारी Updated Thu, 08 Oct 2026 02:20 PM IST
खास बातें

सीजेपी प्रदर्शन LIVE: बंगलूरू के फ्रीडम पार्क में एसआईआर के खिलाफ ‘पीपुल्स ट्रिब्यूनल’ आयोजित किया जा रहा है, जिसमें ध्रुव राठी, प्रकाश राज और सीजेपी के नेता शामिल हो रहे हैं। इस घटना से जुड़ी जानकारी के लिए पढ़ें अमर उजाला की यह लाइव अपडेट्स...

विज्ञापन
People's Court in Bengaluru Dhruv Rathee and Prakash Raj spearhead campaign against SIR slipper protest follow
सीजेपी का प्रदर्शन - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

लाइव अपडेट

02:20 PM, 08-Oct-2026

प्रकाश राज ने की एसआईआर रद्द करने की मांग

बंगलूरू में नागरिक संगठनों और सीजेपी की ओर से आयोजित विरोध प्रदर्शन को संबोधित करते हुए अभिनेता और सामाजिक कार्यकर्ता प्रकाश राज ने एसआईआर प्रक्रिया को रद्द करने की मांग की। उन्होंने कहा कि यह सिर्फ वोटों को हटाने की कवायद नहीं है, बल्कि नागरिकों की गरिमा और उनके अधिकारों पर हमला है। उन्होंने कहा कि मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह के इशारे पर काम कर रहे हैं। इस प्रदर्शन में सीजेपी के संस्थापक अभिजीत दीपके और यूट्यूबर ध्रुव राठी ने भी प्रकाश राज के साथ हिस्सा लिया।
01:59 PM, 08-Oct-2026

'एसआईआर को खत्म करना ही होगा'

बंगलूरू के फ्रीडम पार्क में आयोजित रैली को संबोधित करते हुए अभिजीत दीपके ने कहा कि आंदोलन का उद्देश्य केवल मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार का इस्तीफा लेना नहीं है। अगर ज्ञानेश कुमार पद से हटते भी हैं, तो उनकी जगह किसी और की नियुक्ति हो जाएगी। प्रदर्शनकारियों की मुख्य मांग एसआईआर प्रक्रिया को समाप्त करना है। दीपके ने यह भी कहा कि इसके बाद ज्ञानेश कुमार की भूमिका की जांच होनी चाहिए और उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जानी चाहिए।
 
विज्ञापन
01:59 PM, 08-Oct-2026

एसआईआर को लेकर चुनाव आयोग पर बरसे प्रकाश राज

सीजेपी की तरफ से आयोजित 'जन-अदालत' में अभिनेता प्रकाश राज ने एसआईआर के तहत मतदाता सत्यापन की प्रक्रिया पर गंभीर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि सीजेपी से लेकर आईसा तक कई संगठन इसी चिंता के चलते एक मंच पर आए हैं। प्रकाश राज ने इस पूरे मामले को केवल 'वोट चोरी' के मुद्दे तक सीमित न बताते हुए इसे उससे भी गंभीर बताया। उन्होंने आरोप लगाया कि SIR की प्रक्रिया के जरिए चुनाव आयोग ने देश की प्रतिष्ठा को नुकसान पहुंचाया है।
 
01:55 PM, 08-Oct-2026

फ्रीडम पार्क में गूंजे 'ज्ञानेश कुमार गद्दी छोड़ो' के नारे

बेंगलुरु के फ्रीडम पार्क में प्रदर्शन के दौरान 'एसआईआर रद्द करो' और 'ज्ञानेश कुमार गद्दी छोड़ो' जैसे नारे सुनाई दिए। कार्यक्रम में अभिनेता प्रकाश राज, यूट्यूबर ध्रुव राठी और अभिजीत दीपके समेत कई लोग मौजूद रहे। रैली और संबोधन के बाद प्रदर्शनकारियों की ओर से 'चप्पल प्रोटेस्ट' किए जाने की घोषणा की गई।
01:24 PM, 08-Oct-2026

'शांतिपूर्ण प्रदर्शन में बाधा डालने की कोशिश कर रही सरकार'

10 अक्टूबर को जंतर-मंतर पर प्रस्तावित विरोध प्रदर्शन से पहले आशुतोष रांका ने गंभीर आरोप लगाए हैं। उनका दावा है कि शांतिपूर्ण प्रदर्शन में बाधा डालने और प्रदर्शनकारियों के खिलाफ हिंसा भड़काने के उद्देश्य से देश के अलग-अलग हिस्सों से दक्षिणपंथी चरमपंथी समूहों को दिल्ली में जुटाया गया है। रांका ने स्पष्ट किया कि प्रदर्शन पूरी तरह शांतिपूर्ण तरीके से किया जाएगा। सोशल मीडिया पर साझा किए गए अपने संदेश में उन्होंने कहा कि प्रदर्शनकारी हिंसा का सहारा नहीं लेंगे। साथ ही उन्होंने कहा कि इस बार पूरे घटनाक्रम पर देश की नजर रहेगी और मामला केवल दिल्ली पुलिस की कार्रवाई तक सीमित नहीं रहेगा।

01:16 PM, 08-Oct-2026

'सीजेपी के वॉलंटियर्स को हिरासत में ले रही सरकार'

सीजेपी ने आरोप लगाया कि सरकार फिर से अपनी सस्ती चालों पर उतर आई है। दीपके ने कहा कि 10 अक्टूबर के विरोध प्रदर्शन में शामिल होने से रोकने के लिए देश भर में सीजेपी के वॉलंटियर्स को हिरासत में लिया जा रहा है। लेकिन इससे लोगों का गुस्सा और बढ़ेगा और समर्थन में और भी ज्यादा लोग बाहर आएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
01:16 PM, 08-Oct-2026

ध्रुव राठी ने भी वीडियो जारी कर दी कार्यक्रम में आने की जानकारी

प्रकाश राज ने एक वीडियो में बताया कि सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर ध्रुव राठी भी इस कार्यक्रम में शामिल होंगे। इसके बाद ध्रुव राठी ने अपने एक्स अकाउंट पर एक वीडियो पोस्ट कर कार्यक्रम में अपनी मौजूदगी की पुष्टि की। उन्होंने भी कहा कि यह लड़ाई लोकतंत्र को बचाने के लिए है।
01:15 PM, 08-Oct-2026

प्रकाश राज ने लोगों से की ज्यादा से ज्यादा पहुंचने की अपील

प्रकाश राज ने बुधवार को इस कार्यक्रम की जानकारी देते हुए कहा कि ‘कॉकरेच जनरल पार्टी’ यानी कॉकरेच जनता पार्टी के नाम से आयोजित इस ‘पीपुल्स ट्रिब्यूनल’ में सीजेपी के संस्थापक अभिजीत दिपके, आशुतोष, सौरव के साथ कई युवा संगठन और सिविल सोसाइटी से जुड़े लोग शामिल होंगे। उन्होंने कहा कि राज्यभर से SIR से प्रभावित लोग भी अपनी बात रखने के लिए पहुंचेंगे। प्रकाश राज ने नागरिकों से कार्यक्रम में बड़ी संख्या में शामिल होने की अपील की। उन्होंने कहा कि यह लोकतंत्र को बचाने की लड़ाई है और इसमें सभी नागरिकों को साथ आना चाहिए। उन्होंने लोगों से 8 अक्टूबर को बेंगलुरु के फ्रीडम पार्क पहुंचकर इस मुहिम का हिस्सा बनने को कहा।
11:53 AM, 08-Oct-2026

सीजेपी प्रदर्शन LIVE: प्रकाश राज का सीईसी पर हमला, बोले- मोदी-शाह के इशारे पर काम कर रहे ज्ञानेश कुमार

चुनाव आयोग और मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ आज देश भर में विपक्ष का विरोध-प्रदर्शन जारी है। इसी कड़ी में बंगलूरू के फ्रीडम पार्क में गुरुवार को चुनावी मतदाता सूचियों के विशेष गहन पुनरीक्षण यानी एसआईआर को लेकर ‘पीपुल्स ट्रिब्यूनल’ यानी जनता की अदालत लगी है। क्रॉकरोच जनता पार्टी के संस्थापक अभिजीत दीपके और यूट्यूबर ध्रुव राठी, अभिनेता प्रकाश राज इस कार्यक्रम में शामिल हुए हैं। 
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed