फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   people roaming around carrying wedding cards but didn't get money from banks

शादी का कार्ड लेकर घूमते रहे लोग, नहीं मिले बैंको से रुपये

Sat, 19 Nov 2016 03:19 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, बुलंदशहर/सिकंदराबाद/बुगरासी
अमर उजाला ब्यूरो, बुलंदशहर/सिकंदराबाद/बुगरासी Updated Sat, 19 Nov 2016 03:19 AM IST
विज्ञापन
people roaming around carrying wedding cards but didn't get money from banks
शादी वाले परिवार को 2.5 लाख रुपये तक के भुगतान के आदेश के बाद शुक्रवार को वर-वधू पक्ष के लोग बैंकों के बाहर शादी के कार्ड लेकर घूमते रहे। वहीं, बैंक अफसरों ने आदेश में त्रुटि होने का हवाला देते हुए पेमेंट करने से इंकार कर दिया। लोगों ने एसडीएम से मिलकर भुगतान कराए जाने की गुहार लगाई।
विज्ञापन


वित्त सचिव ने बृहस्पतिवार को शादी ब्याह वाले परिवारों को राहत देते हुए 2.50 लाख रुपये तक निकालने की अनुमति प्रदान की थी। शादी का कार्ड लिए परिवार दिनभर डीएम और एसडीएम दफ्तर घूमते रहे। एसडीएम सदर ने साकिलग्रान ऊपरकोट निवासी इस्लाम पहलवान की बेटी की शादी के लिए 2.50 रुपये बैंक से निकालने की अनुमति दे दी। मगर आरबीआई की गाइडलाइन नहीं आने के चलते बैंक अफसरों ने उनको रुपये नहीं दिए। शनिवार को उनको दोबारा बुलाया गया है। 
विज्ञापन

इसी प्रकार करीब 40 परिवारों ने एसडीएम सदर के दफ्तर में शादी के कार्ड के साथ आवेदन पत्र जमा कराया है। जिनपर रिपोर्ट लगाने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 वहीं, गांव मंडपा जनपद गौतमबुद्ध नगर निवासी इकराम पुत्र उमराव अली खां ने बताया कि वह उसने अपनी तीन बेटियों हुसनो खातून, रूबीना खातून, खुशनुमा खातून की शादी गाजियाबाद के ग्राम कलछीना और मेरठ के गांव सलौना में तय की थी। 

21 नवंबर को बारात आनी है। बताया कि उनका सिकंदराबाद के ओरियंटल बैंक आफ कामर्स में खाता है। शुक्रवार को जब वह कार्ड लेकर रूपये निकालने के लिए पहुंचे तो बैंक ने भुगतान करने से मना कर दिया। वहीं, कोतवाली क्षेत्र के गांव भोंगखेड़ा निवासी अजय कुमार का भी यही हाल रहा। प्रबंधन का कहना है कि शादी वालों को 2.5 लाख तक का भुगतान करने के लिए उनके वेरिफीकेशन के लिए किसी को नियुक्त नहीं किया गया। बिना वेरिफीकेशन के वह भुगतान करने में असमर्थ है।  

आरबीआई से की 180 करोड़ की मांग

people roaming around carrying wedding cards but didn't get money from banks
RBI
एलडीएम सपताल मेहता ने बताया कि जनपद के लिए आरबीबाई से 180 करोड़ रुपये की मांग की गई है। आरबीआई ने भी नई करेंसी नोट की डिमांड भेजी है। 

डीएम ने की बैठक
शादी-ब्याह वाले परिवारों को राहत देने के क्रम में डीएम ने सभी एसडीएम और एलडीएम के साथ बैठक की। डीएम आंजनेय कुमार सिंह ने बताया कि एसडीएम की रिपोर्ट के बाद ऐसे परिवारों को 2.5 लाख रुपये तक मिल पाएगा।

बोले अफसर
शादी वाले परिवार को वेरिफिकेशन के लिए किसी अथॉरिटी को नियुक्त नहीं किया गया है। बिना वेरिफीकेशन के वह भुगतान नहीं कर सकते। - अनिल कुमार, मुख्य प्रबंधक, पीएनबी

शादी वाले परिवार को फार्म के साथ ग्राम प्रधान, राशन डीलर द्वारा सत्यापित शादी का कार्ड, आधार कार्ड, बैंक पास बुक तहसील में जमा करनी होगी। जिसकी लेखपाल, कानूनगो जांच के करके अपनी रिपोर्ट तहसीलदार को सौंपेगे। जांच के आधार पर को भुगतान के लिए लिखा जाएगा। - एसडीएम कन्हई सिंह। 

नई करेंसी के चक्कर में अटकी बेटी की शादी 
शास्त्री नगर निवासी एडवोकेट भूपेंद्र सिंह की बेटी की शादी 23 नवंबर को होनी है, लेकिन नई करेंसी नहीं मिलने से अटक गई है। उनका आरोप है कि शादी के कार्ड के सत्यापन में प्रशासनिक अफसर बेवजह देरी कर रहे हैं। अधिवक्ता ने अब जिलाधिकारी को ज्ञापन देकर गुहार लगाई है। साथ ही निर्धारित समय में पैसे नहीं मिलने पर भी नोटबंदी के समर्थन की बात भी कही है। वहीं, डीएम आंजनेय कुमार सिंह ने अधिवक्ता को मामले में त्वरित और उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed