{"_id":"57baff344f1c1b8e63d4fc8b","slug":"people-reach-cm-seemed-in-security","type":"story","status":"publish","title_hn":"काफिले में घुसकर सीएम तक पहुंचे लोग, धरी रह गई सुरक्षा","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
काफिले में घुसकर सीएम तक पहुंचे लोग, धरी रह गई सुरक्षा
ब्यूरो/ अमर उजाला, जयपुर
Updated Mon, 22 Aug 2016 07:03 PM IST
विज्ञापन
vasundhara raje
- फोटो : अमर उजाला
राजस्थान की मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे के काफिले को भेदकर सोमवार को एनआरएचएम कर्मचारियों ने मुख्यमंत्री सुरक्षा को धता बता दिया। एकाएक घटी इस घटना से सीएम की सुरक्षा में तैनात सुरक्षाकर्मी और इंटेलिजेंस में हडक़म्प मच गया।
विज्ञापन
कर्मचारियों को हिरासत में ले लिया गया। मामले के तहत एनआरएचएम कर्मचारी विभिन्न मांगों को लेकर मुख्यमंत्री को ज्ञापन देने पहुंचे थे।
चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग की ओर से लगभग आठ महीने पहले की गई नर्स ग्रेड द्वितीय भर्ती से वंचित रहे एनआरएचएम कर्मियों ने भाजपा कार्यालय के बाहर मुख्यमंत्री के काफिले को रोकने का प्रयास किया।
विज्ञापन
पुलिस ने इस दौरान 6 महिलाओं को हिरासत में ले लिया। हालांकि ये महिलाएं काफिला में घुसकर मुख्यमंत्री को ज्ञापन देने में सफल रहीं।