फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   People of Delhi-Maharashtra are at top in not paying the loans of the banks.

Bank Loan: बैंकों का कर्ज नहीं चुकाने में दिल्ली-महाराष्ट्र के लोग सबसे आगे, सरकारी बैंकों का सर्वाधिक बकाया

Thu, 29 Sep 2022 05:14 AM IST
देव कश्यप अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली।
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली। Published by: देव कश्यप Updated Thu, 29 Sep 2022 05:14 AM IST
सार

डिफॉल्टरों की संख्या में महाराष्ट्र शीर्ष पर है। यहां 7,954 डिफॉल्टरों पर 3.82 लाख करोड़ का बकाया है। दिल्ली के 2,867 लोगों पर 1.14 लाख करोड़ का कर्ज है। तेलंगाना तीसरे स्थान पर है।

विज्ञापन
People of Delhi-Maharashtra are at top in not paying the loans of the banks.
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : iStock

विस्तार

देशभर में बैंकों का कर्ज नहीं चुकाने में महाराष्ट्र और दिल्ली के लोग सबसे आगे हैं। ट्रांसयूनियन सिबिल के अनुसार, इन दोनों राज्यों और केंद्रशासित प्रदेश के 30,359 कर्जदारों ने 8.58 लाख करोड़ का डिफॉल्ट किया है। इन सभी पर एक करोड़ रुपये से ज्यादा का कर्ज है। इनके खिलाफ बैंकों ने मामला दर्ज कराया है। यह आंकड़ा 31 मार्च, 2022 तक का है। रिपोर्ट में बताया गया है कि 31 मार्च, 2017 के बाद से इस तरह के कर्ज में तीन गुना की बढ़ोतरी हुई है। उस समय 32 राज्यों के 17,236 डिफॉल्टरों पर कुल 2.58 लाख करोड़ रुपये का बकाया था।

विज्ञापन


महाराष्ट्र के लोगों पर 3.82 लाख करोड़ का बकाया
डिफॉल्टरों की संख्या में महाराष्ट्र शीर्ष पर है। यहां 7,954 डिफॉल्टरों पर 3.82 लाख करोड़ का बकाया है। दिल्ली के 2,867 लोगों पर 1.14 लाख करोड़ का कर्ज है। तेलंगाना तीसरे स्थान पर है।
विज्ञापन


सरकारी बैंकों का सर्वाधिक बकाया
डिफॉल्ट कर्ज में 12 सरकारी बैंकों का हिस्सा सबसे ज्यादा 5.90 लाख करोड़ है। इन्होंने 20 हजार से ज्यादा मामले दर्ज कराए हैं। एसबीआई का 1.60 लाख करोड़ व पंजाब नेशनल बैंक का 1.08 लाख करोड़ बकाया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
  • निजी बैंकों का 1.32 लाख करोड़ बकाया है। इन्होंने  6,897 मामले दर्ज कराए हैं।
  • विदेशी बैंकों का 572 लोगों पर 13,669 करोड़ बकाया है।
  • 20 सहकारी बैंकों का 3,599 करोड़ का कर्ज है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed