फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   people of 15 villages came together to protect land from sea water

गुजरात में जुटे 15 गांवों के लोग, भूमि को खारे पानी से बचाने के लिए कर रहे श्रमदान

Mon, 09 Apr 2018 09:13 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला Updated Mon, 09 Apr 2018 09:13 AM IST
विज्ञापन
 people of 15 villages came together to protect land from sea water

भूमि अधिग्रहण को लेकर सुर्खियों में रहे गुजरात के भावनगर की तलाजा तहसील में भूमि को खारे पानी से बचाने के लिए 15 गांवों को लोग एकत्रित हो चुके हैं। यहां समुद्री पानी को रोकने के लिए एक मेड़ बनाई जा रही है जिसमें प्रत्येक ग्रामीण श्रमदान कर अपना योगदान दे रहा है। तहसील के मेथला और समीपवर्ती गांव में कोई फावड़ा चला रहा है, तो कोई बैलगाड़ी। काम को पूरा करने के लिए यहां ट्रैक्टर और जेसीबी भी लगाई गई है।

विज्ञापन


सूत्रों के मुताबिक मेड़ बनाने की योजना की शुरुआत 1985 में ही हो गई थी लेकिन अगले ही साल कुछ ग्रामीणों ने इसका विरोध किया जिसके बाद यह काम बंद हो गया। इसके बाद कुछ न कुछ ऐसा होता रहा कि इस योजना पर कोई काम नहीं हो पाया। जानकारी के अनुसार इस काम में 81 करोड़ रुपये की लागत आएगी। गांव के सरपंच का कहना है कि हम अवरोध नहीं चाहते बावजूद इसके कोई सुनवाई नहीं की गई। 
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि इस काम में कुछ आर्थिक दानदाताओं ने मदद की जिससे हमारा उत्साह बढ़ा और यह काम अब महीने भर तक चलेगा। कहा जा रहा है कि मेड़ बनाने की योजना के लिए 545 हेक्टेयर सरकारी भूमि है और 250 हेक्टेयर निजी भूमि है। यानि इस काम को पूरा करने के लिए 1576 हेक्टेयर भूमि अधिग्रहण करनी होगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed