{"_id":"5773091b4f1c1b5f1879c33c","slug":"people-looted-boxes-of-liquor-after-accident-of-the-truck","type":"story","status":"publish","title_hn":"पलटे ट्रक में फंसा रहा लहूलुहान खलासी, लोग लूटते रहे शराब की पेटियां","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
पलटे ट्रक में फंसा रहा लहूलुहान खलासी, लोग लूटते रहे शराब की पेटियां
ब्यूरो/अमर उजाला, कौड़िहार (इलाहाबाद)
Updated Wed, 29 Jun 2016 08:54 AM IST
विज्ञापन
- फोटो : factslides.com
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नवाबगंज इलाके में हथिगहा गांव के पास मंगलवार भोर में शराब लदा ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे के बाद चालक फरार हो गया। खलासी ट्रक में फंसा रहा। शराब लदा ट्रक पलटने की खबर गांव के लोगों को हुई तो लूट मच गई। ग्रामीण शराब की पेटियां लूटने लगे और ट्रक के केबिन में फंसा खलासी कराहता रहा। किसी तरह वह खुद से बाहर निकला और घटनास्थल से गायब हो गया। सूचना पाकर नवाबगंज पुलिस पहुंची तो आधे से ज्यादा ट्रक खाली हो चुका था।
विज्ञापन
मेरठ के यूनाइटेड डिस्टलरी से चालक और खलासी एक ट्रक में 1050 पेटी शराब लोडकर राज एसोसिएट एफएलटू गोदाम इलाहाबाद के लिए चले। इलाहाबाद-लखनऊ मार्ग पर हथिगहा गांव के पास निर्माणाधीन पुलिया के पास चालक ट्रक से नियंत्रण खो बैठा। बेकाबू ट्रक पलट गया। ट्रक पलटने के बाद चालक तो केबिन से निकलकर भाग निकला, लेकिन खलासी फंसा रहा। शराब लदे ट्रक के पलटने की खबर आसपास के ग्रामीणों को हुई तो शराब की पेटियों की लूट मच गई।
विज्ञापन
गांव वाले शराब की पेटी लूटकर भागने लगे। केबिन में फंसा खलासी मदद की गुहार लगाता रहा, लेकिन उसकी मदद को कोई नहीं पहुंचा। किसी तरह वह खुद बाहर निकला और मौके से गायब हो गया। घटना की जानकारी पाकर नवाबगंज पुलिस पहुंची। तब ट्रक लगभग आधा खाली हो चुका थी। सूचना मिलने पर आबकारी निरीक्षक मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन
बची हुई शराब की पेटियों को कब्जे में लेकर शहर भेज दिया। बताया जा रहा है कि ट्रक में लोड शराब का बीमा है। आबकारी निरीक्षक मोहम्मद मुशर्रफ अली ने बताया कि ट्रक से कितनी शराब की पेटियां गायब हुई हैं, इस बारे में अभी कुछ बता पाना मुश्किल है। पता लगाया जा रहा है ट्रक में कितना माल लोड था। शराब लूटने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।