रेमडेसिविर की मांग: चेन्नई के जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम के बाहर बड़ी संख्या में जुटे लोग
कोरोना वायरस संक्रमण की दूसरी लहर में गंभीर हालात का सामना कर रहे तमिलनाडु में रेमडेसिविर इंजेक्शन और ऑक्सीजन की कमी के कई मामले सामने आ रहे हैं। पूर्व मुख्यमंत्री पलानीस्वामी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर इन संसाधनों की आपूर्ति बढ़ाने की मांग भी की है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कोरोना वायरस की दूसरी लहर में गंभीर स्थिति का सामना कर रहे तमिलनाडु में अन्य चिकित्सा संसाधनों को लेकर भी स्थिति बदहाल बनी हुई है। शनिवार को चेन्नई स्थित जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम के बाहर रेम़डेसिविर इंजेक्शन पाने के लिए भारी भीड़ जुट गई।
यहां मौजूद एक महिला ने कहा, मेरा पूरा परिवार अस्पताल में भर्ती है। मैं पिछले 10 दिनों से कोशिश कर रही हूं लेकिन अभी तक मुझे दवाई नहीं मिल पाई है। सरकार बिस्तरों की व्यवस्था करने की कोशिश कर रही है लेकिन रेमडेसिविर को लेकर कुछ भी नहीं हुआ है।
Tamil Nadu: Scores of people gather outside Jawaharlal Nehru Stadium, Chennai to get Remdesivir
"My entire family is in hospital. I'm trying for last 10 days but haven't got medicine yet. Govt is trying to organise beds but no improvement on Remdesivir," says a local#COVID19 pic.twitter.com/SnWUu7KkQjविज्ञापन विज्ञापन— ANI (@ANI) May 15, 2021
पलानीस्वामी ने की ऑक्सजीन-रेमडेसिविर आपूर्ति बढ़ाने की मांग
अन्नाद्रमुक के संयुक्त समन्वयक और नेता विपक्ष के पलानीस्वामी ने शनिवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर ऑक्सीजन और संक्रमित मरीजों के उपचार में काम आने वाली रेमडेसिविर का आवंटन बढ़ाने की मांग की है। अपने पत्र में पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि कोरोना वायरस की दूसरी लहर ने समूचे राज्य में बड़ी संख्या में लोगों को प्रभावित किया है और एक दिन में 32 हजार मामलों के साथ इसमें लगातार वृद्धि होती दिख रही है।
राज्य सरकार ने यद्यपि लॉकडाउन समेत लोगों की आवाजाही को रोकने के लिए कई उपाय किए हैं, इसके बावजूद “मामलों में वृद्धि की वजह से बिस्तरों, ऑक्सीजन की सुविधायुक्त बिस्तरों और आईसीयू बिस्तरों की सरकारी और निजी अस्पतालों में काफी मांग है। पलानीस्वामी ने प्रधानमंत्री मोदी से अनुरोध किया कि वह तमिलनाडु के लिए ऑक्सीजन, रेमडेसिविर इंजेक्शन और कोविड-19 रोधी वैक्सीन की खुराक बढ़ाने पर विचार करें।
ओडिशा से चेन्नई पहुंची ऑक्सीजन एक्सप्रेस
तमिलनाडु में कोविड-19 की दूसरी लहर के दौरान प्राणवायु की मांग में वृद्धि के बीच ओडिशा से दूसरी ऑक्सीजन एक्सप्रेस ट्रेन मेडिकल ऑक्सीजन के दो टैंकर लेकर शनिवार सुबह चेन्नई पहुंची। दक्षिण रेलवे ने एक ट्वीट में कहा कि ट्रेन आज सुबह लगभग छह बजे तिरुवल्लूर रेलवे स्टेशन पहुंची।
इसने ट्रेन के स्टेशन पर पहुंचने का एक वीडियो साझा किया। रेलवे ने कहा, ‘राउरकेला (ओडिशा) से दो टैंकरों में 31.4 मीट्रिक टन ऑक्सीजन लेकर ऑक्सीजन एक्सप्रेस आज सुबह छह बजे तिरुवल्लूर, तमिलनाडु पहुंची।’ इस खेप के साथ तमिलनाडु को अब तक 111.4 मीट्रिक टन ऑक्सीजन मिल चुका है।