राष्ट्रगान कराने पर शिक्षक को पांच घंटे बंधक बनाया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोल्हुई थाना के आजाद नगर बभनी स्थित इकरा इंटर कालेज के एक अध्यापक ने कालेज प्रशासन पर राष्ट्रगान कराने को लेकर पांच घंटे तक बंधक बनाए रखने का आरोप लगाया है। पीड़ित शिक्षक ने डीएम समेत अन्य उच्चाधिकारियों को शिकायत पत्र भेजकर कार्रवाई की मांग की है।
पत्र में बंधक बनाए जाने के साथ ही कालेज में जिला प्रशासन के अनुमति के बिना ही मस्जिद व मीनार बनाने का आरोप लगाया है। कोल्हुई थाना के सोनचिरैया निवासी भरत शरण राय ने जिलाधिकारी, कमिश्नर, राज्यपाल सहित तमाम उच्चाधिकारियों को दिए शिकायती पत्र में कहा है कि वह थाना क्षेत्र के ही आजाद नगर बभनी स्थित इकरा इंटर कालेज में सहायक अध्यापक है।
12 सितंबर को कालेज में प्रार्थना के दौरान राष्ट्रगान करवा रहे थे। तभी कालेज के प्रबंधक मौलाना अब्दुल वाजिद फैजी व प्रधानाचार्य अब्दुल रऊफ अंसारी तथा प्रबंधक के पुत्र एहतेशाम इलाही मौके पर आकर राष्ट्रगान रोकवा दिए। इसका विरोध करने पर उक्त लोगो ने शिक्षक श्री राय को कालेज पर ही पांच घंटे तक बंधक बनाए रखा।
'शिक्षक को 11 सितंबर को ही कालेज से हटा दिया गया है'
पत्र में यह भी कहा गया है कि नेपाल सीमा से मात्र दो किमी दूरी पर कालेज स्थित होने के कारण कालेज में मीनार आदि के निर्माण के लिए जिला प्रशासन से अनुमति लिया जाना आवश्यक होता है। किंतु कालेज प्रशासन ने बिना अनुमति के ही विद्यालय में मस्जिद व मीनार का निर्माण करवा दिया है। इसके साथ ही कालेज प्रशासन की गतिविधियों को संदिग्ध बताते हुए कार्रवाई की मांग किया है।
इस बावत कालेज के प्रधानाचार्य अब्दुल रऊफ अंसारी ने बताया कि शिक्षक को 11 सितंबर को ही कालेज से हटा दिया गया है। वे 12 सितंबर को विद्यालय आए जरूर थे लेकिन पूरा दिन कार्यालय में ही बैठे रहे। उनसे शिक्षण कार्य नहीं कराया गया।