{"_id":"5a6e8bf74f1c1b7c268b6ecb","slug":"people-have-trust-on-narendra-modi-government-and-china-become-number-one","type":"story","status":"publish","title_hn":"मोदी सरकार पर लोगों का भरोसा बरकरार, चीन बना नंबर वन","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
मोदी सरकार पर लोगों का भरोसा बरकरार, चीन बना नंबर वन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Mon, 29 Jan 2018 08:36 AM IST
विज्ञापन
नरेंद्र मोदी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इस साल जारी हुए ग्लोबल ट्रस्ट इंडेक्स की रिपोर्ट के अनुसार भारत उन टॉप 3 देशों में शामिल है जहां जनता का सरकार पर भरोसा कायम है। इस सालाना लिस्ट को दावोस में जारी किया गया है। पिछले साल भारत पहले स्थान पर था लेकिन इस साल टॉप 3 में अपनी जगह बनाए रखने में कामयाब रहा है। इस रैंकिंग से एक बात साफ हो जाती है कि सरकार द्वारा कई कड़े फैसले लेने के बावजूद लोगों का मोदी सरकार पर भरोसा कायम है।
विज्ञापन
सरकार के नोटबंदी और जीएसटी जैसे दो बड़े आर्थिक सुधारों की वजह से जनता में परेशान थी लेकिन यह रैंकिंग सरकार के लिए अच्छी खबर लाई है। सरकार के कामकाज के अलावा जनता बिजनेस, मीडिया और एनजीओ को जिस तरह से देखती है उसमें भी भारत 'ट्रस्ट जोन' में आता है। कम्युनिकेशन मार्केटिंग फर्म ईडलमैन द्वारा जारी किए गए इंडेक्स के अनुसार चीन से सबसे बड़ी छलांग लगाई है। पिछले साल चीन तीसरे नंबर पर था लेकिन इस साल यह टॉप पर पहुंच गया है।
विज्ञापन
दूसरे नंबर पर 71 अंकों के साथ इंडोनेशिया ने जगह बनाई है। ग्लोबल इंडेक्स के अनुसार जहां अमेरिका को 9 प्वाइंट्स का नुकसान हुआ है वहीं चीन को 7 अंकों का फायदा हुआ है। भारत में मीडिया स्कोर पिछले साल के मुकाबले इस साल 5 अंक कम है।
विज्ञापन