फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   People Donate Rs 16 Crore For Mumbai Child Who Needed Most Expensive Drug

मसीहा बने लोग: घातक बीमारी से जूझ रहे मासूम को थी सबसे महंगी दवा की जरूरत, 16 करोड़ का दान देकर बचाई जान

Sat, 08 May 2021 01:13 PM IST
दीप्ति मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: दीप्ति मिश्रा Updated Sat, 08 May 2021 01:13 PM IST
सार

इस मुश्किल वक्त में भी लोग एक दूसरे की मदद के लिए हाथ आगे बढ़ा रहे हैं। ऐसा ही एक मामला गुजरात से सामने आया है, जहां एक पांच माह का मासूम गंभीर से बीमार से जिंदगी और मौत की जंग लड़ रहा था। लोगों की मदद से मासूम की जान बच गई। 

विज्ञापन
People Donate Rs 16 Crore For Mumbai Child Who Needed Most Expensive Drug
Dhairyarajsinh Rathod - फोटो : Social Media

विस्तार

कोरोना संकट के इस मुश्किल दौर में तमाम लोग तरह-तरह की परेशानियों से जूझ रहे हैं। इस मुश्किल वक्त में भी लोग एक दूसरे की मदद के लिए हाथ आगे बढ़ा रहे हैं। ऐसा ही एक मामला गुजरात से सामने आया है, जहां एक पांच माह का मासूम गंभीर से बीमार से जिंदगी और मौत की जंग लड़ रहा था। लोगों की मदद से मासूम की जान बचाई गई। पिता ने सोशल मीडिया पर अपने लाडले की जान बचाने के लिए मदद की गुहार लगाई थी। पिता की गुहार पर केवल 42 दिनों में ही 16 करोड़ रुपये की धनराशि जमा हो गई।

विज्ञापन


दरअसल, गुजरात के अहमदाबाद निवासी राजदीप सिंह राठौड़ ने अपने पांच महीने के बच्चे के लिए सोशल मीडिया पर लोगों से मदद करने की अपील की थी। राजदीप के बच्चे का नाम धैर्यराज सिंह राठौड़ है। मासूम को स्पाइनल मस्कुलर एट्रोफी टाइप नामक दुर्लभ बीमारी थी। बच्चे के जन्म के कुछ दिनों बाद ही उन्हें इस बीमारी के बारे में पता चला, जिसके बाद बच्चे के माता-पिता सदमे में आ गए।
विज्ञापन


पिता ने लगाई लाडले की जान बचाने को लगाई गुहार
मासूम धैर्यराज सिंह के इलाज के लिए जोल्गेन्स्मा इंजेक्शन की जरूरत थी। इस इंजेक्शन की कीमत 16 करोड़ रुपये है। इसे दुनिया की सबसे महंगी दवा के रूप में लेबल किया गया है। 16 करोड़ रुपये बहुत बड़ी रकम होती है, जिसका तत्काल प्रबंध कर पाना पिता राजदीप के लिए आसान नहीं था। ऐसे में राजदीप ने इसके लिए सोशल मीडिया का सहारा लिया और लोगों से आर्थिक मदद देने की गुहार लगाई। राजदीप ने इसमें एक एनजीओ की भी मदद ली।

विज्ञापन
विज्ञापन

42 दिनों में मिली 16 करोड़ रुपये की मदद 

पांच माह के मासूम को जोल्गेन्स्मा इंजेक्शन के लिए 16 करोड़ रुपये की जरूरत थी, जब ये बात लोगों को पता चली, तो लोगों ने अपने अपने स्तर पर मदद की। केवल 42 दिन में 2.6 लाख से अधिक लोगों ने मासूम के इलाज के लिए 16 करोड़ रुपये की धनराशि दान में दी। इसके बाद बुधवार को बच्चे को इंजेक्शन की पहली खुराक दी गई। बच्चे की हालत स्थिर होने के बाद उसे अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है।

पिता राजदीप सिंह ने बताया कि अगर हम सब कुछ बेच भी देते और अपनी सेविंग्स को खत्म कर देते कर देते, तब भी हम इतना पैसा एक साथ इकट्ठा नहीं कर पाते। हमारे बेटे की जान बचाने के लिए मदद करने वाले लोग करोड़पति नहीं बल्कि आम लोग हैंं। 2.64 लाख से ज्यादा लोगों ने पैसा दिया। उन्होंने कहा कि जोल्गेन्स्मा इंजेक्शन पर 6 करोड़ तो बस आयात शुल्क था। हालांकिए केंद्र सरकार ने इस आयात शुल्क को माफ कर दिया, जिससे राजदीप का बोझ काफी कम हो गया। 

क्या है स्पाइनल मस्कुलर एट्रोफी?
स्पाइनल मस्कुलर एट्रोफी एक दुर्लभ आनुवंशिक बीमारी है। मुंबई के पीडी हिंदुजा अस्पताल में एक बाल न्यूरोलॉजिस्ट डॉक्टर नीलू देसाई ने बताया कि यह बीमारी 8 से 10 हजार बच्चों में से एक बच्चे में पाई जाती है। उन्होंने कहा कि अगर समय पर इस बीमारी का इलाज न कराया जाए, तो बच्चे की जान को खतरा हो सकता है और इस बीमारी का इंजेक्शन भी काफी महंगा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed