फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   people attacks on TMC MLA in west bengal after kidnapping of daughter of BJP leader

भाजपा नेता की बेटी का अपहरण, विरोध में टीएमसी विधायक की कार पर हमला

Sun, 17 Feb 2019 05:08 PM IST
Nilesh Kumar अमर उजाला ब्यूरो, कोलकाता
अमर उजाला ब्यूरो, कोलकाता Published by: Nilesh Kumar Updated Sun, 17 Feb 2019 05:08 PM IST
विज्ञापन
people attacks on TMC MLA in west bengal after kidnapping of daughter of BJP leader
अपहरण(सांकेतिक तस्वीर)

पश्चिम बंगाल के बीरभूम जिले में एक भाजपा नेता की पुत्री के अपहरण से नाराज लोगों ने लाभपुर इलाके में शनिवार को तृणमूल कांग्रेस के विधायक मनीरुल इस्लाम की कार में तोड़-फोड़ की। विधायक ने किसी तरह थाने पहुंच कर अपनी जान बचाई।

विज्ञापन


भाजपा नेता सुप्रभात बात्यबाल की पुत्री का 14 फरवरी को उनके घर से अज्ञात लोगों ने बंदूक की नोंक पर अपहरण कर लिया था। इसके बाद लाभपुर थाने में अपहरण की रिपोर्ट लिखाई गई। दो दिन बाद भी युवती का सुराग नहीं मिलने के कारण स्थानीय लोगों में भारी नाराजगी थी। 
विज्ञापन


लोगों ने शाम को लगभग तीन बजे इंदुस गांव में तृणमूल विधायक की कार को घेर लिया और पथराव करने लगे। इसके बाद पुलिस ने भीड़ को तितर-बितर करने के लिए लाठीचार्ज किया। बीरभूम जिले के पुलिस अधीक्षक श्याम सिंह ने बताया कि मामले में एक व्यक्ति को हिरासत में लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


विधायक इस्लाम ने बताया कि उन्होंने रात को पीड़ित परिवार के घर जाकर परिजनों को बताया कि पुलिस को त्वरित कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं। बात्यबाल पिछले साल तृणमूल कांग्रेस को छोड़कर भाजपा में शामिल हुए थे। वहीं बीरभूम जिला भाजपा का आरोप है कि अपहरणकर्ता तृणमूल कांग्रेस के सदस्य थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed