{"_id":"5f1b60286995c1126e26c8ad","slug":"people-are-reluctant-to-donate-plasma-due-to-health-risks","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्वास्थ्य जोखिमों के चलते प्लाज्मा दान करने से कतरा रहे हैं लोग","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
स्वास्थ्य जोखिमों के चलते प्लाज्मा दान करने से कतरा रहे हैं लोग
Sat, 25 Jul 2020 03:56 AM IST
अवधेश कुमार
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: अवधेश कुमार
Updated Sat, 25 Jul 2020 03:56 AM IST
विज्ञापन
प्लाज्मा थेरेपी का इस्तेमाल (फाइल फोटो)
- फोटो : PTI
डॉक्टरों का दावा है कि स्वास्थ्य जोखिम और अपने परिजनों की भविष्य में जरूरतों को देखते हुए ठीक हो चुके मरीज प्लाज्मा दान करने से कतरा रहे हैं। दरअसल सरकार ने ठीक हो चुके मरीजों से 2 जुलाई को प्लाज्मा दान देने की अपील की थी, लेकिन अब तक महज 320 लोगों ने ही प्लाज्मा दान किया है, जबकि 23 जुलाई तक एक लाख लोग कोरोना से ठीक हुए हैं।
मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने बृहस्पतिवार को कहा था कि सरकार मरीजों को मुफ्त प्लाज्मा उपलब्ध कराएगी, मरीजों को इन्हें खरीदना नहीं होगा। दिल्ली सरकार ने 2 जुलाई को अपने तरह का अनोखा प्लाज्मा बैंक आईएलबीएस शुरू किया था। एक हफ्ते बाद एलएनजेपी अस्पताल में भी ऐसे ही बैंक की शुरुआत की गई लेकिन इसको लेकर लोगों का रुझान बेहद ठंडा रहा। आईएलबीएस में पहले दिन 10 दानकर्ता आए और अब औसत 15 लोग रोज प्लाज्मा दान कर रहे हैं।
ऐसे अब तक करीब 300 लोगों ने प्लाज्मा दान किया है। डॉक्टरों का मानना है कि जबकि इसमें किसी तरह का खतरा नहीं है। फिर भी लोग किसी तरह का स्वास्थ्य जोखिम नहीं उठाना चाहते हैं इस लिए प्लाज्मा दान करने नहीं आ रहें। वहीं कुछ लोग शायद भविष्य में अपने परिजनों की जरूरत के लिए अभी प्लाज्मा दान नहीं करना चाहते।