फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   people are crazy for 'beef fry' in kerala

केरल में 'बीफ फ्राई' के दीवाने लोग

Thu, 21 Jul 2016 02:03 PM IST
दिव्या आर्य/ बीबीसी
दिव्या आर्य/ बीबीसी Updated Thu, 21 Jul 2016 02:03 PM IST
विज्ञापन
people are crazy for 'beef fry' in kerala
- फोटो : bbc
ज्यादातर लोग भारत को बीफ से जोड़कर नहीं देखते। अध्यात्म हां, शायद शाकाहार भी, लेकिन बीफ तो कतई नहीं। शायद वे कभी केरल नहीं गए हैं। केरल यानी दक्षिण भारत का वो राज्य जिसे बीफ बेहद पसंद है, खासतौर पर भुना हुआ बीफ। केरल में बीफ फ्राई बेहद लोकप्रिय है। मुझे बताया गया कि सबसे स्वादिष्ट बीफ सड़क किनारे छोटी दुकानों में मिलती है।
विज्ञापन


वैसे जब तक इनकी ललचा देने वाली खुशबू आपके नाक तक नहीं पहुंचती तब तक तो आप बड़ी आसानी से इन्हें नजरअंदाज कर सकते हैं। लेकिन जैसे ही इस पकवान से निकलने वाली नारियल, करी पत्ते, दालचीनी, लौंग, धनिया पाउडर और भुनी मिर्च की लाजवाब खुशबू आप तक पहुंचेगी, आप खुद को रोक नहीं पाएंगें।
विज्ञापन


मैं एक ऐसे ही एक दुकान पर पहुंची जिसे पापुट्टि होटल के नाम से जाना जाता है। पापुट्टि में मेन्यू जैसी चीजों को तवज्जो नहीं दी जाती। यदि आपने यहां आने की जहमत उठाई है तो ये मान लिया जाता है कि आपको बीफ फ्राई ही चाहिए। मेरे मेजबान हरिलाल और रंजीत पीए भी केवल यही खाना चाहते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


लेकिन मेरी मेहमाननवाजी के लिए बीफ फ्राई, बीफ करी, बीफ रोस्ट और केरल ब्रेड यानी मालाबार परांठा और राइस नूडल्स यानी 'इडियाप्पम' परोसे गए। हरि कहते हैं, "जब भी मैं अपने मुंह में बीफ फ्राई डालता हूं जीभ यही कहती है कि मैं असली स्वर्ग में हूं।"

"बाहर से आने वाले बीफ करी के ज्यादा शौकीन होते हैं"

people are crazy for 'beef fry' in kerala
इतने उम्दा पकवान को बनाने के लिए आखिर कौन-कौन सी सामग्री चाहिए। तो जवाब है नारियल, केरल के खास मसाले और बहुत सारा धैर्य। बीफ फ्राई या 'थंगा कोठू इराची' में मांस को आधे दिन तक धीमी आंच पर नारियल के साथ फ्राई किया जाता है।

शेफ निम्मी पॉल ने बताया, "बाहर से आने वाले बीफ करी के ज्यादा शौकीन होते हैं। इस बीफ करी को टमाटर और नारियल के दूध में बनाया जाता है। इससे भारतीय खाने को जोड़कर देखा जाता है। लेकिन बीफ फ्राई स्थानीय लोगों में सर्वाधिक लोकप्रिय है। महक से भरे बीफ फ्राई को रोज खाया जा सकता है। आप इसे रविवार को दोपहर के खास भोजन में भी खा सकते हैं।" निम्मी पॉल केरल में पर्यटकों को कुकिंग क्लास में इसे बनाना सिखाती हैं।

उनकी बीफ फ्राई रेसिपी में कई तरह के मसालों का प्रयोग होता है जिसमें धनिया पाउडर, मिर्च पाउडर, काली मिर्च, दालचीनी और लौंग शामिल हैं। मसालों के इस मिश्रण को बीफ के टुकड़ों पर नारियल के टुकड़ों के साथ लगाया जाता है।

केरल में बीफ "सेक्यूलर मीट" माना जाता है

people are crazy for 'beef fry' in kerala
इसके बाद इन सबको भारी तली वाले पैन में धीमी आंच पर पकाया जाता है। बीफ को जितना अधिक भुना जाता है, उसका रंग उतना ही गाढ़ा होता है और उससे उतनी ही अधिक खुशबू आती है। होटल में खाने आए रंजीत कहते हैं, "मुझे ये बेहद पसंद है। यह बहुत नरम होता है और मुंह में डालते ही पिघल जाता है। वैसे बीफ को मटन और चिकन के मुकाबले पेट के लिए हल्का माना जाता है।" और यह सस्ता भी है।

पापुट्टि होटल में मिलने वाले सभी बीफ के पकवानों की कीमत महज दो सौ रुपये के करीब है। बीफ के प्रति ऐसा प्यार हिन्दू बहुल भारत में थोड़ा अजीब सा लगता है क्योंकि यहां गाय की पूजा की जाती है।उत्तरी, मध्य और पश्चिमी भारत के ज्यादातर हिस्सो में गौ मांस या बीफ खाने पर पूरी तरह से या आंशिक तौर पर प्रतिबंध है। हालांकि केरल में बीफ खाने पर प्रतिबंध नहीं है। 55 फीसदी हिन्दू आबादी वाला केरल उन चंद राज्यों में से है जहां इस पर प्रतिबंध नहीं है।

ब्रंटन बोटयार्ड्स प्रमुख, शेफ मनोज नायर बताते हैं कि यहां बीफ "सेक्यूलर मीट" माना जाता है। उनका कहना है, "केरल के लिए बीफ बहुत महत्वपूर्ण है। एक ही मेज पर जाति और वर्ग की विभिन्नताओं के बावजूद एक हिन्दू, मुसलमान और ईसाई साथ बैठकर बीफ फ्राई और पराठे खाते हुए रिश्ते को मजबूत करते हैं।" बीफ इतनी गहराई से केरल की पहचान बन चुकी है कि इसमें राजनीति भी शामिल हो गई है।
 

"अगर कभी केरल में बीफ पर प्रतिबंध लगाया गया तो मैं तो यहां से चला जाऊंगा।"

people are crazy for 'beef fry' in kerala
जैसे की हाल ही में युवाओं के एक ग्रुप ने "बीफ जनता पार्टी" नाम से एक फेसबुक पेज शुरू किया जो केंद्र सरकार के गौ हत्या या बीफ खाने पर पाबंदी के विरोध में था।

इस ग्रुप के एक सदस्य ने नाम न बताने के शर्त पर बीबीसी को कहा, "अब से पहले कभी भी इस तरह बीफ पर प्रतिबंध नहीं लगा था। जिस तरह से गो रक्षक गिरोह और भीड़ हत्याएं हुईं हैं, वे फासीवाद का सबसे डरावना रूप दिखाती हैं।" औसत केरलवासी मसालेदार बीफ और नारियल ताड़ी के गिलास के साथ राजनीतिक विचार विमर्श करते हैं।

मेरे साथी हरि अपनी बात बड़ी ही भावनात्मक अंदाज में कुछ यूं जाहिर करते हैं। "अगर कभी भी केरल में बीफ या ताड़ी पर प्रतिबंध लगाया गया तो मैं तो यहां से चला जाऊंगा।"
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed