फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Mumbai ›   pending bills related to H1B Visa will clear all the norms regarding it for Indian Citizens

TCS में जारी रहेगी भारतीयों की भर्ती, जल्द साफ हो जाएगा H-1B वीजा नियम

Fri, 12 Jan 2018 09:21 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Fri, 12 Jan 2018 09:21 AM IST
विज्ञापन
pending bills related to H1B Visa will clear all the norms regarding it for Indian Citizens
एच1बी वीजा

अमेरिका की सॉफ्टवेयर जरुरत को सबसे ज्यादा पूरा करने वाली टाटा कंसल्टेंसी सर्विसिज (टीसीएस) ने एच1बी वीजाधारकों के लिए नियमों पर आए स्पष्टीकरण का स्वागत किया है। लेकिन उसका कहना है कि अमेरिकी विधानसभा में अटके हुए बिल अभी भी चिंता का विषय बने हुए हैं। टीसीएस के लिए यूएस एक बहुत बड़ा बाजार है। कंपनी का कहना है कि हकीकत और जो लिखा जा रहा है उसमें काफी अंतर है।

विज्ञापन


टीसीएस के मानव संसाधन प्रमुख अजय मुखर्जी ने पत्रकारों से कहा कि एच1बी वीजा पर अभी भी चिंता इसलिए वाजिब है क्योंकि इससे संबंधित कुछ ऐसे विधेयक हैं जिसके बारे में अभी बात होनी है। फिलहाल कंपनी अपनी नीति के तहत एडवांस में प्लानिंग जारी रखेगी। जिसमें स्थानीय भर्ती शामिल है। हमें बहुत प्लानिंग करनी है जिसकी शुरुआत वीजा के लिए एप्लीकेशन से की जाएगी। 
विज्ञापन


हाल ही में अमेरिका ने तकनीकी क्षेत्र से संबंध रखने वाले लोगों को राहत देते हुए एच1बी वीजा नियमों में कोई बदलाव ना करने का फैसला किया था। मुखर्जी ने इस कदम का स्वागत करते हुए कहा कि इससे एक स्पष्टता आई है। जिससे यह साफ हो गया है कि अमेरिका इस समय वीजा नियमों में किसी तरह के बदलावों के बारे में नहीं सोच रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


11 जनवरी को अमेरिका की संसद में देश के भीतर योग्यता आधारित इमिग्रेशन और सालाना 45 फीसदी ग्रीन कार्ड बढ़ाने से संबंधित एक विधेयक पेश किया गया था। इस विधेयक को ट्रंप प्रशासन का पूरा समर्थन मिला हुआ है। इसलिए इसके पारित होने की संभावना काफी अधिक है। बिल पर संसद की मुहर लगने पर अमेरिका में रह रहे करीब 5 लाख ऐसे भारतीयों को इसका सीधा लाभ मिलेगा, जो फिलहाल ग्रीन कार्ड का इंतजार कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed