फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Pegasus spying: former chief of intelligence agency RAW and cyber security experts join the investigation team made by supreme court of india

पेगासस जासूसी: खुफिया एजेंसी 'रॉ' के पूर्व चीफ के अलावा साइबर सुरक्षा एक्सपर्ट जांच टीम में शामिल

Jitendra Bhardwaj जितेंद्र भारद्वाज
Updated Wed, 27 Oct 2021 05:26 PM IST
सार

पेगासस से जुड़े आरोपों की जांच तेजी से हो सके, इसके लिए तीन तकनीकी सदस्यों को कमेटी में शामिल किया है। तीन सदस्यीय तकनीकी समिति में साइबर सुरक्षा और डिजिटल फोरेंसिक के प्रोफेसर डॉ नवीन कुमार चौधरी शामिल हैं। वे गांधीनगर स्थित राष्ट्रीय फोरेंसिक विज्ञान विश्वविद्यालय के डीन के पद पर कार्यरत हैं...

विज्ञापन
Pegasus spying: former chief of intelligence agency RAW and cyber security experts join the investigation team made by supreme court of india
सुप्रीम कोर्ट ने गठित की पेगासस मामले पर कमेटी - फोटो : for reference only

विस्तार

सुप्रीम कोर्ट ने पेगासस जासूसी मामले की जांच के लिए जो कमेटी गठित की है, उसके सदस्यों में खुफिया एजेंसी (बाहरी मामले) रॉ के पूर्व सेक्रेटरी और 'एनटीआरओ' जैसे अहम संगठन के अध्यक्ष रहे पूर्व आईपीएस आलोक जोशी शामिल हैं। इनके अलावा डॉ. संदीप ओबरॉय, जो अंतर्राष्ट्रीय मानकीकरण संगठन/अंतर्राष्ट्रीय इलेक्ट्रो-तकनीकी आयोग/संयुक्त तकनीकी समिति में उप समिति के अध्यक्ष हैं, को भी कमेटी में बड़ी जिम्मेदारी दी गई है। जांच कार्य में सहयोग देने के लिए गठित तीन सदस्यीय तकनीकी समिति में साइबर सुरक्षा और डिजिटल फोरेंसिक विभाग के प्रोफेसर डॉ नवीन कुमार चौधरी का नाम भी है। वे गांधीनगर स्थित राष्ट्रीय फोरेंसिक विज्ञान विश्वविद्यालय में डीन के पद पर कार्यरत हैं।

विज्ञापन

2012 में रॉ सेक्रेटरी बने थे आलोक जोशी

सुप्रीम कोर्ट द्वारा गठित जांच कमेटी की अध्यक्षता रिटायर्ड जस्टिस आरवी रवींद्रन करेंगे। उनकी अध्यक्षता में जो कमेटी बनाई गई है, उसमें हरियाणा के पूर्व आईपीएस आलोक जोशी (1976 बैच) और अंतर्राष्ट्रीय मानकीकरण संगठन/अंतर्राष्ट्रीय इलेक्ट्रो-तकनीकी आयोग/संयुक्त तकनीकी समिति में उप समिति के अध्यक्ष डॉ. संदीप ओबेरॉय को बतौर सदस्य शामिल किया गया है। आलोक जोशी को साल 2012 में रॉ सेक्रेटरी बनाए जाने का आदेश जारी किया गया था। वे हरियाणा में कई जिलों के एसपी रहने के बाद प्रतिनियुक्ति पर रॉ में आ गए थे। वे लंबे समय तक विदेश में भी रहे हैं। पाकिस्तान और नेपाल को लेकर उन्होंने विशेष काम किया है। विदेश से लौटने के बाद वे कुछ समय तक हरियाणा में आईजी के पद पर लगे, लेकिन जल्द ही वे दोबारा से केंद्र में प्रतिनियुक्ति पर रॉ में लौट आए। रॉ से रिटायर होने के बाद 2014 में उन्हें एनटीआरओ में चेयरमैन पद की जिम्मेदारी सौंपी गई।

विज्ञापन

डॉ. संदीप ओबरॉय साइबर सुरक्षा अभ्यास का मास्टर

डॉ. संदीप ओबरॉय को सूचना और संचार प्रौद्योगिकी के विविध क्षेत्रों में खासा अनुभव हासिल है। वे करीब तीन दशक से उद्योग, अनुसंधान और उद्यमिता के महत्वपूर्ण पदों पर काम कर चुके हैं। कार्यक्रमों के वितरण प्रबंधन, प्रौद्योगिकी विकास, उत्पाद विकास, व्यवसाय विकास, प्रणाली एकीकरण और अनुसंधान प्रयोगशालाओं के प्रबंधन में उनके पास व्यापक अनुभव है। डॉ. ओबरॉय को साइबर सुरक्षा अभ्यास का मास्टर कहा जाता है। उन्होंने आरएफआईडी सेंसर, एनएफसी, वेब 2.0 प्रौद्योगिकियों, उपयोगकर्ता अनुभव, सहयोग और एकीकृत संचार, क्लाउड कंप्यूटिंग और अगली पीढ़ी के नेटवर्क जैसे विशेष प्रौद्योगिकी डोमेन में वितरण प्रदान करना, आदि तकनीक पर कार्य किया है। डॉ. ओबरॉय को हाल ही में वैश्विक स्तर पर सिस्टम और सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग के मानकों से संबंधित तकनीकी उप-समिति के अध्यक्ष के रूप में नियुक्त किया गया है। उन्होंने साइबर सुरक्षा पर विशेष काम किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

आईओटी सिक्योरिटी एंड फोरेंसिक एक्सपर्ट हैं डॉ नवीन कुमार चौधरी

पेगासस से जुड़े आरोपों की जांच तेजी से हो सके, इसके लिए तीन तकनीकी सदस्यों को कमेटी में शामिल किया है। तीन सदस्यीय तकनीकी समिति में साइबर सुरक्षा और डिजिटल फोरेंसिक के प्रोफेसर डॉ नवीन कुमार चौधरी शामिल हैं। वे गांधीनगर स्थित राष्ट्रीय फोरेंसिक विज्ञान विश्वविद्यालय के डीन के पद पर कार्यरत हैं। डॉ. चौधरी के पास डिजिटल फोरेंसिक, साइबर सिक्योरिटी, ई-गवर्नेंस, ड्रोन फोरेंसिक, नेक्सट जनरेशन नेटवर्क, आईओटी सिक्योरिटी एंड फोरेंसिक, कम्युनिकेशन इंजीनियरिंग और नेक्सट जनरेशन साइबर रेंज में खासा अनुभव है। दूसरे सदस्य डॉ. प्रभारन पी. अमृता विश्व विद्यापीठम, अमृतापुरी, केरल स्थित इंजीनियरिंग स्कूल में प्रोफेसर हैं। तीसरे सदस्य डॉ अश्विन अनिल गुमस्ते, महाराष्ट्र स्थित भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान में (कंप्यूटर विज्ञान एवं इंजीनियरिंग) असोसिएट चेयर प्रोफेसर हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed