फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Paytm 'App POS' Lets Merchants Use mobile App to Accept Card Payments

पेटीएम ने निकाला प्वाइंट ऑफ सेल -पीओएस- मशीन का एप्प

Thu, 24 Nov 2016 04:26 AM IST
नई दिल्ली (ब्यूरो)
नई दिल्ली (ब्यूरो) Updated Thu, 24 Nov 2016 04:26 AM IST
विज्ञापन
Paytm 'App POS' Lets Merchants Use mobile App to Accept Card Payments
डिजिटल भुगतान की कंपनी पेटीएम ने एक ऐसा पीओएस मशीन पेश किया है, जो स्मार्ट मोबाइल फोन के ऐप पर चलेगा। इस पर किसी भी क्रेडिट या डेबिट कार्ड का उपयोग करने पर 31 दिसंबर 2016 तक कोई शुल्क नहीं देना होगा। यह वैसे छोट कारोबारियों के लिए उपयोगी होगा, जिसके पास अभी तक पीओएस मशीन नहीं हैं।
विज्ञापन


पेटीएम के संस्थापक एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) विजय शेखर शर्मा ने बुधवार को यहां ऐप जारी करते हुए हुए बताया कि पेटीएम ने अपने ऐप को अद्यतन करते हुए  भारत का पहला प्वाइंट आफ सेल -पीओएस- पेश किया है। उल्लेखनीय है कि अभी तक किसी क्रेडिट या डेबिट कार्ड को स्वाइप करने के लिए एक पीओएस मशीन की जरूरत होती है। इस समय देश में पीओएस मशीनों की भीषण तंगी है। शर्मा का कहना है कि इससे डिजिटल भुगतान का लोकतंत्रीकरण  होगा। इससे स्मार्टफोन व मोबाइल इंटरनेट की सुविधा रखने वाला कोई भी छोटा  दुकानदार ग्राहकों से डेबिट या क्रेडिट कार्ड के जरिए भुगतान ले सकता है।
विज्ञापन


इससे ऐसे जुड़ेंगे कारोबारी
उन्होंने बताया कि इस ऐप को डाउनलोड करने के बाद कारोबारी को उसे अपने फोन में इंस्टाल कर खोलना होगा। उसके बाद भुगतान  स्वीकारें आयकन के तहत छोटे दुकानदार व कारोबारी अपने ब्यौरे की स्वघोषणा  कर सकते हैं और बैंक खाते की जानकारी दे सकते हैं। सिर्फ इतना करने से ही वे 50000  रपये प्रति माह तक का भुगतान हासिल कर सकते हैं। इससे ऊपर का भुगतान प्राप्त करना हो तो उन्हें पैन नंबर देकर रजिस्टर्ड होना पड़ेगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


31 दिसंबर तक फ्री ट्रांजेक्शन
शर्मा के मुताबिक इस ऐप पर 31 दिसंबर 2016 तक क्रेडिट या डेबिट कार्ड से भुगतान लेने का कोई शुल्क नहीं लिया जाएगा। तब तक पेटीएम का पेमेंट बैंक आ जाएगा और उसमें यदि कारोबारी खाता खुलवा लेते हैं तो आगे भी शुल्क नहीं लिया जाएगा। अन्य कारोबारी से रिजर्व बैंक के निर्देश के मुताबिक शुल्क लिया जाएगा। 

एयरटेल ने लांच किया अपना पेमेंट बैंक

Paytm 'App POS' Lets Merchants Use mobile App to Accept Card Payments
मोबाइल कंपनी एयरटेल ने बुधवार को पूर्ण रूप से डिजिटल व पेपरलेस बैंक की शुरुआत की। पायलट प्रोजेक्ट के रूप में इसकी शुरुआत राजस्थान से की गई है और जल्द ही देशभर में यह बैंक काम करने लगेगा। 

पहले ही दिन से एयरटेल बैंक से डिजिटल भुगतान स्वीकार किए जाएंगे। ग्राहकों को मोबाइल फोन के माध्यम से वस्तुओं और सेवाओं की नकद रहित (कैशलेस) खरीद की सुविधा दी जाएगी। एयरटेल बैंक की सुविधा वाले काउंटर उपभोक्ताओं के खाता खोलने के साथ नकद जमा व निकासी की भी सुविधा प्रदान करेंगे।

खातों को खोलने के लिए ग्राहकों के सिर्फ आधार नंबर की जरूरत होगी। ग्राहक का एयरटेल मोबाइल नंबर उसका बैंक खाता नंबर होगा। बचत खातों में जमा राशियों पर 7.25 फीसदी की दर से ब्याज का भुगतान किया जाएगा। प्रत्येक बचत खातों के साथ एक लाख रुपये के व्यक्तिगत दुर्घटना बीमा की सुविधा दी जाएगी। एयरटेल रिटेल आउटलेट्स के व्यापक नेटवर्क पर राशि की जमा व निकासी की सुविधा होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed