{"_id":"65e5854267a858cc1205f18a","slug":"pawan-singh-meets-bjp-president-jp-nadda-in-delhi-after-rejecting-candidature-from-asansol-seat-in-west-bengal-2024-03-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"BJP: आसनसोल से चुनाव लड़ने से इनकार करने के बाद भाजपा अध्यक्ष से मिले पवन सिंह, राजनीतिक भविष्य पर कही ये बात","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
BJP: आसनसोल से चुनाव लड़ने से इनकार करने के बाद भाजपा अध्यक्ष से मिले पवन सिंह, राजनीतिक भविष्य पर कही ये बात
Mon, 04 Mar 2024 02:43 PM IST
कीर्तिवर्धन मिश्र
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: कीर्तिवर्धन मिश्र
Updated Mon, 04 Mar 2024 02:43 PM IST
सार
जब पवन सिंह से पूछा गया कि क्या आप आगे चुनाव लड़ेंगे तो उन्होंने कहा कि आगे जो भी होगा अच्छा होगा। अब समय बताएगा।
विज्ञापन
पवन सिंह।
- फोटो : ANI
विस्तार
लोकसभा चुनाव के लिए पश्चिम बंगाल के आसनसोल से भाजपा के टिकट पर चुनाव लड़ने से इनकार करने के बाद सोमवार को पवन सिंह दिल्ली पहुंचे। यहां उन्होंने भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा से मुलाकात की। इस बैठक के बाद पवन सिंह ने मीडिया से कहा कि जो कुछ भी होगा वह अच्छा होगा।
पवन सिंह ने अपनी बातचीत का ब्योरा दिए बिना कहा कि भाजपा अध्यक्ष से हमारी बात हुई है, आगे जो भी होगा अच्छा होगा। जब उनसे पूछा गया कि क्या आप आगे चुनाव लड़ेंगे तो उन्होंने कहा कि आगे जो भी होगा अच्छा होगा। अब समय बताएगा। जो भी होगा, हम आप लोगों से साझा जरूर करेंगे। अभी थोड़ा इंतजार कीजिए।
विज्ञापन
गौरतलब है कि भाजपा ने शनिवार शाम को लोकसभा चुनाव के लिए अपने उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी की थी। इस लिस्ट में 195 उम्मीदवारों के नामों का एलान किया गया था। इसी लिस्ट में भाजपा ने भोजपुरी स्टार पवन सिंह को बंगाल की आसनसोल सीट से उम्मीदवार बनाया था। हालांकि, पवन सिंह ने सोशल मीडिया पर पोस्ट साझा कर आसनसोल से चुनाव न लड़ने के फैसले की जानकारी दी। उन्होंने लिखा कि 'भाजपा के शीर्ष नेतृत्व को दिल से आभार प्रकट करता हूं। पार्टी ने मुझ पर विश्वास करके आसनसोल से उम्मीदवार घोषित किया, लेकिन किसी कारणवश में आसनसोल से चुनाव नहीं लड़ पाऊंगा।'
टिकट लौटाने के पीछे विवाद या कोई और वजह, अभी साफ नहीं
भाजपा ने पवन सिंह को आसनसोल सीट से उम्मीदवार बनाने का जैसे ही एलान किया, वैसे ही विपक्षी नेताओं ने पवन सिंह के कुछ पुराने गानों को लेकर विवाद शुरू कर दिया। दरअसल पवन सिंह के एक गाने में बंगाल की महिलाओं के लिए विवादित बोल हैं। इस पर विवाद भी हो चुका है । कांग्रेस नेता अभिषेक मनु सिंघवी ने सोशल मीडिया पर साझा एक पोस्ट में लिखा कि 'भाजपा ने आसनसोल लोकसभा सीट पर जिस उम्मीदवार को उतारा है, उसके द्वारा बनाए गए कंटेंट को देखकर मेरा सिर शर्म से झुक गया। लोकतंत्र का अंत नजदीक ही है।'
वहीं, टीएमसी ने भी भाजपा पर निशाना साधा और पार्टी के नेता साकेत गोखले ने पवन सिंह को आसनसोल से उम्मीदवार बनाए जाने पर भाजपा पर तंज कसा। साकेत गोखले ने सोशल मीडिया पर लिखा कि पवन सिंह महिलाओं को लेकर अश्लील वीडियो बनाते हैं। टीएमसी ने महिला सम्मान को मुद्दा बनाने की कोशिश की। ऐसे में माना जा रहा है कि पवन सिंह का आसनसोल से चुनाव न लड़ने की वजह भी यही विवाद हो सकता है।