फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Pawan Kalyan selects elder brother Naga Babu as Janasena candidate for MLC election

Andhra MLC Election: जनसेना से पवन कल्याण ने की बड़े भाई नागा बाबू की उम्मीदवारी का एलान, 20 मार्च को मतदान

Wed, 05 Mar 2025 04:12 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अमरावती।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अमरावती। Published by: निर्मल कांत Updated Wed, 05 Mar 2025 04:12 PM IST
सार

Andhra MLC Election: जनसेना प्रमुख पवन कल्याण ने आगामी एमएलसी चुनावों के लिए अपने बड़े भाई के. नागा बाबू की उम्मीदवारी की घोषणा की। चुनाव आयोग ने आंध्र प्रदेश की विधान परिषद के पांच सदस्यों के लिए चुनाव की घोषणा की है। मतदान 20 मार्च को होगा।

विज्ञापन
Pawan Kalyan selects elder brother Naga Babu as Janasena candidate for MLC election
के .नागा बाबू - फोटो : एक्स/नागा बाबू कोनिडेला

विस्तार

आंध्र प्रदेश के उप मुख्यमंत्री और जनसेना प्रमुख पवन कल्याण ने बुधवार को अपने बड़े भाई के. नागा बाबू को आगामी एमएलसी चुनावों के लिए पार्टी का उम्मीदवार बनाया है। पार्टी ने यह जानकारी दी। 

विज्ञापन


जनसेना के महासचिव नागा बाबू एक अभिनेता भी हैं। जनसेना दक्षिणी राज्य में सत्तारूढ़ राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) का हिस्सा है, जिसमें तेलुगू देशम पार्टी (टीडीपी) और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) भी शामिल हैं। जनसेना की एक विज्ञप्ति में कहा गया, विधायकों के कोटे के तहत एमएलसी चुनावों के लिए पार्टी अध्यक्ष पवन कल्याण ने एनडी की ओर से के. नागा बाबू के नाम की पुष्टि की है। 
विज्ञापन


चुनाव आयोग ने हाल ही में आंध्र प्रदेश की विधान परिषद (एमएलसी) के पांच सदस्यों के चुनाव की घोषणा की है। इसके लिए अधिसूचना जारी की गई। इन सदस्यों का चुनाव विधायक करेंगे और मतदान की तारीख 20 मार्च तय की गई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


संबंधित वीडियो-
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed