{"_id":"57fbeec54f1c1b750a28ddfe","slug":"pava-shells-have-failed-to-fully-deter-protesters-in-kashmir","type":"story","status":"publish","title_hn":" सुरक्षा बल पेलेट गन इस्तेमाल करने को मजबूर, असरदार नहीं पावा सेल","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
सुरक्षा बल पेलेट गन इस्तेमाल करने को मजबूर, असरदार नहीं पावा सेल
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Tue, 11 Oct 2016 07:58 AM IST
विज्ञापन
kashmir
- फोटो : PTI
कश्मीर में उग्र भीड़ को तितर बितर करने के लिए सुरक्षा बलों को फिलहाल पेलट गन का इस्तेमाल की मुख्य रुप से करना पड़ रहा है। इसकी वजह है कि पेलट गन की जगह मिर्च पाउडर वाले पावा सेल के इस्तेमाल का असर उम्मीद के मुताबिक नहीं हो रहा। पावा सेल का इस्तेमाल करने वाले सीआरपीएफ ने केंद्र को लिखा है कि यह असलहा असरकारक नहीं है। भीड़ पर पेलट गन के इस्तेमाल से हो रही मौतों केबाद केंद्र ने बल से पावा सेल के इस्तेमाल का निर्देश दिया था।
गृहमंत्रालय ने सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के टियर यूनिट को पावा सेल को और असरदायक बनाने का निर्देश जारी किया है। मंत्रालय सूत्रों के मुताबिक पावा सेल में मौजूद मिर्च और आंखों में असर करने वाले रसायन भीड़ में दूर तक नहीं फैल पा रहे। इसकेअलावा अगर हवा फायरिंग करने वाले जवानों से उलटी चल रही है तो भी इसका उलटा असर बल पर ही होने लग रहा है। यही वजह है कि सरक्षा बल को मजबूरन पिलेट गन पर ही निर्भर रहना पड़ रहा है।