फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Patidar leader Hardik Patel said VHP leader Pravin Togadia life is under threat in BJP rule

बीजेपी के राज में विश्व हिंदू परिषद नेता तोगड़िया की जान को खतरा: हार्दिक पटेल

Wed, 17 Jan 2018 06:03 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Wed, 17 Jan 2018 06:03 PM IST
विज्ञापन
Patidar leader Hardik Patel said VHP leader Pravin Togadia life is under threat in BJP rule
हार्दिक पटेल
प्रवीण तोगड़िया के रहस्यमयी तरीके से गायब होने और फिर अस्पताल में बेहोशी की हालत में भर्ती होने के दो दिनों बाद बुधवार को पाटीदार नेता हार्दिक पटेल ने बीजेपी के शासन में विश्व हिंदू परिषद के अंतरराष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष की सुरक्षा को लेकर चिंता जाहिर की है। 
विज्ञापन


हार्दिक पटेल ने सोशल मीडिया ट्विटर पर लिखा, 'प्रवीण तोगड़िया कांग्रेस के राज में सुरक्षित थे। लेकिन आज भाजपा के शासन में वह खुद को खतरे में और असुरक्षित महसूस कर रहे हैं।' 
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन


पाटीदार अनामत आंदोलन के नेता हार्दिक पटेल और कांग्रेस नेता अर्जुन मोडवाडिया मंगलवार को तोगड़िया से मिलने अस्पताल पहुंचे थे। तोगड़िया ने आरोप लगाया है कि उन्हें फर्जी मामलों में फंसाने की कोशिश की जा रही है।

मीडिया से बात करते हुए प्रवीण तोगड़िया की आंखों में आंसू आ गए थे। उन्होंने कहा है कि उनकी आवाज को दबाने की कोशिश की जा रही है और राम मंदिर, किसानों के विकास और गौकशी पर कानून जैसे मुद्दों पर बोलने से रोका जा रहा है। 

'मुझे जान से मारने की कोशिश हो सकती है'

Patidar leader Hardik Patel said VHP leader Pravin Togadia life is under threat in BJP rule
प्रवीण तोगड़िया
गांधीनगर में प्रवीण तोगड़िया के कथित तौर लापता होने और अस्पताल में भर्ती होने के एक दिन बाद उन्होंने यह बयान दिया है। तोगड़िया ने यह भी कहा कि कुछ लोग उन्हें फर्जी एनकाउंटर में जान से मारने की कोशिश कर सकते हैं। 

इससे पहले इस हफ्ते तोगड़िया शाहीबाग इलाके के चंद्रमणि अस्पताल में भर्ती मिले जहां उनके शरीर में शुगर की मात्रा न्यूनतम स्तर तक पहुंच गई थी। 

तोगड़िया के बारे में कोई जानकारी नहीं मिलने के कारण वीएचपी कार्यकर्ताओं ने राज्य में हंगामा खड़ा कर दिया था। वीएचपी कार्यकर्ताओं ने सोला पुलिस स्टेशन का घेराव करते हुए हंगामा और नारेबाजी शुरू कर दी। गुस्साए कार्यकर्ताओं के एक दल ने नारेबाजी करते हुए सरखेज-गांधीनगर हाईवे पर भी जाम लगा दिया और जल्द से जल्द तोगड़िया को ढूंढने की मांग की। 

गौरतलब है कि अहमदाबाद मेट्रोपोलिटन कोर्ट ने इस साल जनवरी में तोगड़िया समेत 38 लोगों के खिलाफ गैर-जमानती वारंट जारी किया था। कोर्ट ने 1996 में हत्या की कोशिश के एक केस में अहमदाबाद के दसकोरी से भाजपा विधायक बाबू जमनादास पटेल समेत तोगड़िया और अन्य के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी किया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed