फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Patiala House Court sent Peter Mukerjea for judicial custody till 13th April

INX मीडिया केस: 13 अप्रैल तक न्यायिक हिरासत में भेजे गए पीटर मुखर्जी

Sat, 31 Mar 2018 12:00 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sat, 31 Mar 2018 12:00 PM IST
विज्ञापन
Patiala House Court sent Peter Mukerjea for judicial custody till 13th April
पीटर मुखर्जी

आईएनएक्स मीडिया समूह घूस मामले में आरोपी पीटर मुखर्जी को दिल्ली की पटियाला हाउस कोर्ट ने 13 अप्रैल तक के लिए न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। यह मामला मीडिया समूह में विदेशी निवेश की अनुमति दिलाने के लिये घूस मांगने व लेने से जुड़ा हुआ है। इस मामले में पीटर की पत्नी इंद्राणी मुखर्जी व कांग्रेसी नेता पी. चिदंबरम के बेटे कार्ति चिदंबरम भी आरोपी हैं। कार्ति को सीबीआई के केस में 23 मार्च को हाईकोर्ट ने जमानत दे दी गई थी। 

विज्ञापन


पीटर को आगे की सुनवाई वीडियो कॉन्प्रेंसिंग के जरिए होगी। सीबीआई का कहना है कि पीटर जांचकर्ताओं के साथ जांच में सहयोग नहीं कर रहे हैं। इसलिए सीबीआई कार्ति या उनके सीए के सामने उनका आमना-सामना नहीं करवा पा रही है। अगली तारीखों पर मुंबई की जेल से वीडियो कॉन्प्रेंसिंग के जरिए उनकी पेशी होगी। सीबीआई ने इस मामले में पीटर को कोर्ट में औपचारिक रूप से गिरफ्तार किया था। मुखर्जी को प्रोडक्शन वारंट पर मुंबई की जेल से लाकर पेश किया गया था। जहां वह अपनी बेटी शीना बोरा मर्डर केस में पहले से ही बंद है।
विज्ञापन


सीबीआई ने मीडिया समूह में विदेशी निवेश के लिये विदेशी निवेश प्रोत्साहन बोर्ड (एफआईपीबी) की अनुमति दिलाने में भ्रष्टाचार की जांच के लिये दर्ज किया था। एजेंसी के मुताबिक मीडिया समूह में विदेश निवेश की अनुमति दिलाने के लिये कार्ति चिदंबरम ने दस लाख डॉलर की घूस मांगी थी। सीबीआई के मुकदमे के आधार पर प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने मनी लांड्रिंग का मुकदमा संबंधित कानून में दर्ज किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


बता दें कि इस मामले में सीबीआई ने कार्ति का आमना-सामना पीटर और इंद्राणी से करवा चुकी है। इस दौरान कार्ति से भी पूछताछ की गई थी। घंटों चली मुलाकात के बाद कार्ति चिदंबरम ने कहा था कि उनके ऊपर लगाए गए सभी आरोप गलत हैं। उन्होंने कहा था कि मेरे खिलाफ चल रही कार्रवाई पूरी तरह राजनीति से प्रेरित है। बता दें कि जब कार्ति को सीबीआई मुंबई लेकर पहुंची तो वह चुपचाप बायाकुला जेल चले गए, लेकिन जब वह बाहर आए तो बहुत खुश नजर आए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed