फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Pathankot attack was code named Nikaah

'गूगल मैप्स' के सहारे 'निकाह' के लिए पठानकोट में घुसे थे आतंकी

Tue, 20 Dec 2016 01:58 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Tue, 20 Dec 2016 01:58 PM IST
विज्ञापन
Pathankot attack was code named Nikaah
पठानकोट आतंकी हमले पर चार्जशीट दायर - फोटो : self
1 जनवरी 2016 को पंजाब के पठानकोट में हुए आतंकि हमले में मुख्य आरोपी और आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद के सरगना मसूद अजहर के खिलाफ राष्ट्रीय जाच एजेंसी (एनआईए) ने चार्जशीट दाखिल की है। इसमें उसके तीन साथियों का भी नाम भी शामिल है। 
विज्ञापन


एनआईए ने अपनी चार्जशीट में आतंकियों को हमले के समय प्रयोग किए गए कोड का भी खुलाशा किया है। उन्होंने हमले का कोड 'निकाह' रखा था, जबकि हमलावारों का कोड 'बाराती' था। वहीं, उन्होंने गूगल मैप्स के सहारे साजिश को अंजाम दिया था।
विज्ञापन


रिपोर्ट में कहा गया है कि पठानकोट हमले के दौरान काशिफ जान और उसके सहयोगियों के बीच फेसबुक पर चैटिंग हो रही थी। वहीं, भारतीय जवानों के शहीद होने पर वे एक दूसरे को बधाई दे रहे थे। जाच एजेंसी ने दावा किया है कि उसके पास चैट का पूरा ब्योरा है, जो वह सबूत के तौर पर पेश करेगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


चैट का जिक्र करते हुए जाच एजेंसी ने कहा कि हमले के दौरान एक शख्स ने लिखा, 'क्या कैफियत है क्या नजारे। बहुत ही उम्दा।' एक अन्य चैट में काशिफ नामक शख्स ने कहा, 'नजारे खत्म हुए, बाराती घर आ गए।'
 

अपने साथ नोट्स लाए थे आतंकवादी

Pathankot attack was code named Nikaah
पठानकोट - फोटो : Getty images

जाच एजेंसी के मुताबिक, पठानकोट हमले में शामिल आतंकवादी अपने साथ एक नोट्स लिए हुए थे। इसमें एक अंग्रेजी और दूसरा उर्दू में था। इसमें लिखा था, 'जैश ए मोहम्मद जिंदाबाद। तंगधार से लेकर सांबा, कठुआ, राजबाग और दिल्ली तक अफजल गुरु शहीद के जान निसार तुमको मिलते रहें। 

एजेंसी ने अपनी चार्जशीट में कहा है कि हमले के पीछे पाकिस्तान अधिकारी भी शामिल हो सकते हैं। साथ ही, अजबर के भाई और सहयोगी अब्दुल राउफ असगर, गुजरांवाला के शाहिद लतीफ और कासिफ लतीफ का नाम भी चार्जशीट में है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed