{"_id":"59afda204f1c1b89078b48e2","slug":"paternity-leave-will-meet-in-johnson-and-johnson-india","type":"story","status":"publish","title_hn":"जॉनसन एंड जॉनसन इंडिया में मिलेगी 8 हफ्तों की पैटरनिटी लीव","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
जॉनसन एंड जॉनसन इंडिया में मिलेगी 8 हफ्तों की पैटरनिटी लीव
amarujala.com- Presented by: मुकेश झा
Updated Wed, 06 Sep 2017 05:25 PM IST
विज्ञापन
पैटरनिटी लीव
- फोटो : et
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जॉनसन एंड जॉनसन इंडिया ने बुधवार को अपने कर्मचारियों के लिए पैटरनिटी लीव की घोषणा की है। पैटरनिटी लीव नीति के तहत नए पिताओं या बच्चा गोद लेने वाले पिताओं के लिए कंपनी ने आठ हफ्ते का पितृत्व अवकाश देने की घोषणा की है।
विज्ञापन
पढ़ेंः- कामगार महिलाओं को अब छह माह मातृत्व अवकाश
विज्ञापन
इस नीति के तहत कंपनी ऐसे पिताओं को बच्चे के जन्म के पहले साल या गोद लेने के पहले साल के दौरान आठ हफ्ते का पितृत्व अवकाश देगी। इसके लिए कर्मचारियों को पेड लीव यानि पूरा वेतन दिया जाएगा।
विज्ञापन
पढ़ेंः- मैटरनिटी लीव नहीं मिलने पर टीचर ने कोर्ट में दी याचिका, सरकारों से जवाब तलब
कंपनी ने एक विज्ञप्ति में बताया कि नई माताओं को वह पिछले छह साल से 26 हफ्तों का मातृत्व अवकाश दे रही है। कंपनी ने कहा कि जॉनसन एंड जॉनसन इंडिया की मातृत्व और पितृत्व अवकाश नीति वैश्विक मानदंडों के अनुसार है। बता दें कि कंपनी के भारत में करीब 3,500 कर्मचारी हैं।