फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Patel statue is not to diminish Nehru stature: PM Modi

पटेल की मूर्ति नेहरू का कद छोटा करने के लिए नहीं: पीएम मोदी

Fri, 19 Apr 2019 04:37 AM IST
गौरव द्विवेदी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अमरेली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अमरेली Published by: गौरव द्विवेदी Updated Fri, 19 Apr 2019 04:37 AM IST
विज्ञापन
Patel statue is not to diminish Nehru stature: PM Modi
वल्लभ भाई पटेल मूर्ति (फाइल फोटो)

गृह राज्य गुजरात के अमरेली  क्षेत्र में चुनावी सभा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कांग्रेस पर निशाना साधा। प्रधानमंत्री ने बृहस्पतिवार को कहा कि गुजरात में सरदार पटेल की विशाल प्रतिमा देश के पहले प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू का कद छोटा करने के लिए नहीं लगाई है। कांग्रेस पटेल को खुद का नेता बताती है, लेकिन उनका एक भी नेता अभी तक स्टेच्यू ऑफ यूनिटी देखने नहीं गया है। 

विज्ञापन


पीएम मोदी ने भाषण राष्ट्रवाद पर केंद्रित रखते हुए आतंकवाद, जम्मू कश्मीर और पाकिस्तान पर कांग्रेस को घेरा। कहा, पहले चाहे पूना, अहमदाबाद, हैदराबाद हो अथवा काशी और जम्मू, लगातार बम विस्फोट होते रहते थे। 5 साल में देश में कहीं भी बम विस्फोट नहीं हुए। उन्होंने सवाल किया, क्या यह राष्ट्र सेवा नहीं है? क्या आप सुरक्षित महसूस नहीं करते? 2008 में मुंबई आतंकी हमले के बाद कांग्रेस ने क्या किया, जबकि केंद्र में उन्हीं की सरकार थी? क्या तब आप सभी गुस्सा नहीं हुए थे? क्या आपको लगता है कि वह भरोसे के लायक है?
विज्ञापन


400 से 40 सीटों पर सिमटी पार्टी देख रही सत्ता का ख्वाब 

मोदी ने कहा, ‘देश की सबसे पुरानी पार्टी आजादी के बाद पहली बार सबसे कम सीटों पर चुनाव लड़ रही है। यह है गुजरात के एक चाय वाले की ताकत।’ पीएम ने तंज कसा, वह 2014 के चुनावों में 400 से 40 सीटों पर सिमट गई, इसके बावजूद सत्ता हासिल करने का ख्वाब देख रही है। उन्होंने खुद को तराशने में गुजरात का योगदान बताया। कहा, गुजरात के साथ के कारण ही वह चीन के साथ डोकलाम जैसे मुद्दे पर दृढ़ता से कायम रह पाए। यह चुनावी रैली नहीं बल्कि गुजरात के लोगों को धन्यवाद कहने की रैली है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कश्मीर में ढाई जिलों में सिमट गया आतंकवाद 

मोदी ने कश्मीर मुद्दे के अनसुलझा रहने के लिए कांग्रेस को जिम्मेदार बताया। कहा, हमारी सरकार में जम्मू कश्मीर में आतंकवाद ढाई जिलों तक सिमट गया है। इन्हें छोड़कर राज्य में कहीं भी आतंकवाद नहीं है। पंचायत चुनावों में करीब 75 फीसदी वोटिंग हुई और वह भी बिना किसी हिंसा के। मोदी ने कर्नाटक के बागलकोट और चिक्कोदी में राज्य की जेडीएस-कांग्रेस सरकार पर निशाना साधते हुए कहा, दोनों में हर मुद्दे पर मतभेद हैं, लेकिन भ्रष्टाचार व वंशवाद और राष्ट्रवाद व मेरे खिलाफ बोलने के मामले में एक हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed