{"_id":"590afe5f4f1c1b0646442716","slug":"patanjali-will-have-to-pay-tribute-to-the-profits-swami-ramdev","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"बोले रामदेव- पतंजलि का मुनाफा सुन उड़ जाएंगे कंपनियों के होश","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
बोले रामदेव- पतंजलि का मुनाफा सुन उड़ जाएंगे कंपनियों के होश
amarujala.com, Presented By: आनंद
Updated Thu, 04 May 2017 03:45 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
योगगुरु से एक बड़े कारोबारी तक की यात्रा करने वाले स्वामी रामदेव ने कहा है कि उनकी कंपनी पतंजलि का उत्तराधिकारी कोई व्यापारी नहीं बल्कि संन्यासी होगा। स्वामी रामदेव ने पतंजलि के कारोबार की विस्तृत जानकारी सालाना प्रेस कॉन्फ्रेंस में दी। रामदेव ने कहा कि सौंदर्य प्रसाधनों में पतंजलि का दखल लगातार बढ़ रहा है।
उन्होंने कहा कि हिन्दुस्तान में एफएमसीजी (फास्ट मूविंग कंज़्यूमर गुड्स) का मतलब विदेशी कंपनी हो गया था और टूथपेस्ट का मतलब कोलगेट होता था। रामदेव ने कहा कि उन्होंने विदेशी कंपनियों के एकाधिकार को तोड़ा है।
उन्होंने कहा, ''1857 की लड़ाई हमने किसी हुकूमत के खिलाफ नहीं लड़ी थी बल्कि एक कंपनी के खिलाफ लड़ी थी। पतंजलि का संकल्प है कि विदेशी कंपनियों की आर्थिक लूट से देश को मुक्ति मिले। हम स्वार्थ के लिए नहीं परमार्थ के लिए काम कर रहे हैं। जो भी मुनाफा होगा देशहित में लगाएंगे।''

इस प्रेस कॉन्फ्रेंस में रामदेव द्वारा कही गई अहम बातें-
पतंजलि का उत्तराधिकारी संन्यासी ही होगा न कि कोई कारोबारी।
2016-17 में पतंजलि का टर्नओवर 10561 करोड़ रहा। रामदेव ने कहा कि हमारा टर्नओवर सुनकर विदेशी कंपनियों को कपालभाति करना होगा।
पतंजलि आवासीय स्कूल खोलेगा जिसमें शहीद के बच्चे पढ़ेंगे। शहीदों के बच्चों को मुफ़्त में पढ़ाया जाएगा। यह स्कूल एनसीआर में होगा।
दंतकाति ने सालाना 940 करोड़ का व्यापार किया। जल्द ही कोलगेट का गेट बंद हो जाएगा। टूथपेस्ट के कारोबार में दंतकांति का 14 फीसदी दखल।
मुस्लिमों के बीच गोमूत्र को लेकर अफवाह फैलाई गई।
केशकांति ने सालाना 825 करोड़ का कारोबार किया। आने वाले वक़्त में इसका दखल और बढ़ने वाला है।
जम्मू-कश्मीर में पतंजलि का एक प्लांट लगेगा।
विमबार भी भूतकाल में चला जाएगा। हमने बर्तन धोने के लिए राख और नींबू का इस्तेमाल कर विश्वास बार बनाया है।
पतंजलि का मुनाफा 100 फीसदी की दर से बढ़ रहा है
दिव्य फार्मेसी का टर्नओवर 870 करोड़ रहा