फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Patanjali launch Coronil Drug Vaccine For coronavirus treatment, Ramdev says First Evidence Based Ayurvedic Medicine

बाबा रामदेव ने लॉन्च की कोरोना की दवा, सात दिन में 100 फीसदी मरीज ठीक होने का दावा

Tue, 23 Jun 2020 01:19 PM IST
अनवर अंसारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अनवर अंसारी Updated Tue, 23 Jun 2020 01:19 PM IST
विज्ञापन
Patanjali launch Coronil Drug Vaccine For coronavirus treatment, Ramdev says First Evidence Based Ayurvedic Medicine
पतंजलि का कोरोना वायरस की दवा बनाने का दावा - फोटो : ANI

बाबा रामदेव की पतंजलि आयुर्वेद ने कोरोना वायरस के इलाज का सफल दावा करते हुए दवा लॉन्च की है। इस दवा को 'दिव्य कोरोनिल टैबलेट' नाम दिया गया है। बाबा रामदेव ने कहा कि पतंजलि ने खतरनाक वायरस के इलाज के लिए इस आयुर्वेदिक दवा को तैयार किया है। उन्होंने मंगलवार को हरिद्वार में इस दवा को लॉन्च किया। उन्होंने बताया कि इस दवा का सेवन करने पर रोगी पांच से 14 दिनों के भीतर ठीक हो जाता है। 

विज्ञापन


विज्ञापन


इस दौरान योग गुरु बाबा रामदेव और पतंजलि के सीईओ बालकृष्ण ने इस दवा के क्लीनिकल ट्रायल के नतीजे सामने रखे। इस दवा को पतंजलि रिसर्च इंस्टीट्यूट और नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंस, जयपुर ने मिलकर तैयार किया है। इसका उत्पादन हरिद्वार की दिव्य फार्मेसी और पतंजलि आयुर्वेद लिमिटेड कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन



दवा को लॉन्च करते हुए योग गुरु बाबा रामदेव ने कहा कि पूरे देश को कोरोना वायरस की दवा की प्रतिक्षा थी, इसलिए आखिरकर हमने दवा को तैयार कर लिया है। उन्होंने बताया कि इस दवा का परीक्षण 280 रोगियों पर किया गया है और सभी रोगी स्वस्थ हो चुके हैं। 

बाबा रामदेव ने बताया कि इस दवा का सेवन करने के बाद किसी भी रोगी को कोई परेशानी नहीं हुई और ना ही किसी की मौत हुई। उन्होंने बताया कि दवा का सेवन करने के बाद तीन दिन में 69 फीसदी कोरोना मरीज ठीक हो गए। वहीं, सात दिन बाद 100 फीसदी मरीज ठीक हो चुके थे। 

योग गुरु ने कहा कि यह एक ऐतिहासिक क्षण है, क्योंकि पतंजलि ने कोरोना जैसी खतरनाक बीमारी के लिए आयुर्वेदिक दवा को तैयार किया है। अब दुनियाभर में आयुर्वेद को खूब ख्याति मिलेगी।

रामदेव ने बताया कि इस दवा को पूरी रिसर्च के साथ तैयार किया गया है और दवा को लेकर क्लिनिकल केस स्टडी की गई है। उन्होंने दावा किया कि कोरोनिल पूरी तरह से वैज्ञानिक दावों पर खरी उतरती है।

इंदौर और जयपुर में किया गया क्लिनिकल ट्रायल
पतंजलि के सीईओ बालकृष्ण ने बताया कि रेगुलेटर से अनुमोदन मिलने के बाद, इस दवा का क्लिनिकल ट्रायल इंदौर और जयपुर में किया गया। उन्होंने कहा कि लोगों को दवा के सेवन के साथ-साथ योग भी करना चाहिए, ताकि रोग प्रतिरोधक क्षमता बरकरार रहे। 

इन जड़ी-बूटियों का मिश्रण है यह दवा
बालकृष्ण ने दवा को लॉन्च करते हुए बताया कि कोरोनिल में गिलोय, अश्वगंधा, तुलसी, श्वसारि रस और अणु तेल का मिश्रण है। उन्होंने बताया कि इस दवा को हर रोज दिन में दो बार सुबह और शाम को लिया जा सकता है। 


कुछ इस तरह काम करती है दवा
बालकृष्ण ने बताया कि, अश्वगंधा कोरोना वायरस के रिसेप्टर-बाइंडिंग डोमेन (आरबीडी) को शरीर में ऐंजियोटेंसिन कन्वर्टिंग एंजाइम (एसीई) से नहीं मिलने देता है। इस तरह कोरोना वायरस मानव शरीर की कोशिकाओं में नहीं घुस पाता है। वहीं, गिलोय कोरोना संक्रमण को रोकने का काम करता है। तुलसी कोविड-19 के आएनए पर हमला कर उसे बढ़ने से रोकती है। 

टैबलेट के साथ मिलेगी श्वसारि वटी
बालकृष्ण के मुताबिक, 'दिव्य कोरोनिल टैबलेट' मंगलवार से मार्केट में उपलब्ध होगी। कंपनी इसके साथ श्वसारि वटी टैबलेट भी बेचेगी। श्वसारि रस गाढ़े बलगम को बनने से रोकता है। साथ ही यह बने हुए बलगम को खत्म कर फेकड़ों में सूजन को कम करता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed