फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Paswan remark on possibility of grand alliance in 2019

महागठबंधन पर पासवान का तंज- सौ लंगड़े मिलकर भी एक पहलवान नहीं बन सकते

Fri, 17 Mar 2017 02:53 PM IST
amarujala.com- presented by: मोहित
amarujala.com- presented by: मोहित Updated Fri, 17 Mar 2017 02:53 PM IST
विज्ञापन
Paswan remark on possibility of grand alliance in 2019

पांच राज्यों के विधानसभा चुनावों के नतीजों ने विपक्ष को एकबार फिर एकजूट होने पर मजबूर कर दिया है। 2014 के आम चुनावों के बाद भारतीय जनता पार्टी ने अबतक हुए चुनाव में मोदी लहर के दम पर कई राज्यों में भी अपनी सरकार बना ली है। ऐसे में विपक्ष एकबार फिर महागठबंधन के लिए तैयार है। वहीं कांग्रेस ने कहा है कि वह 2019 के लोकसभा चुनाव में भाजपा और मोदी को हराने के लिए किसी से भी हाथ मिला सकती है। 

विज्ञापन


ऐसे में कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता मणिशंकर अय्यर ने कहा है कांग्रेस अकेले बीजेपी को हराने में असमर्थ है इसलिए राहुल गांधी को भी वैसा ही करना चाहिए जैसा सोनिया गांधी ने 2004 लोकसभा चुनाव के दौरान किया था। उनके इस बयान पर केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान ने कहा कि केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान ने न्यूज एजेंसी एएनआई से कहा 'सौ लंगड़े मिलकर भी एक पहलवान नहीं बन सकता।'
विज्ञापन



 

क्षेत्रीय दल भी एकजूट होने पर मजबूर हो गए हैं

Paswan remark on possibility of grand alliance in 2019

वहीं उतर प्रदेश चुनाव में हार के बाद समाजवादी पार्टी और जनता दल यूनाइटेड जैसे क्षेत्रीय दल भी एकजूट होने पर मजबूर हो गए हैं। लेकिन इन सब के बावजूद एनडीए को पूरा विश्वास है कि कोई भी गठबंधन उन्हें हरा नहीं पाएगा।

वहीं जेडीयू नेता के सी त्यागी ने एक टीवी चैनल पर कहा कि ' बहुजन समाज पार्टी, समाजवादी पार्टी, कांग्रेस, और जेडीयू अगर यूपी चुनाव में एकसाथ लड़ते तो 403 सीटों में से महागठबंधन को 300 सीटों पर जीत मिलती। इससे पहले शुक्रवार को जेडीयू ने मोदी के खिलाफ सभी विपक्षी दलों से एकजूट होने की अपील की थी। जेडीयू नेता संजय सिंह ने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को प्रधानमंत्री मोदी के विकल्प के तौर पर प्रोजेक्ट करने की बात कही थी। 
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed