फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Paswan-Nitish raise question for Bihar's special status

बिहार को विशेष राज्य के दर्जे पर मिले पासवान-नीतीश के सुर

Sun, 03 Jun 2018 07:48 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sun, 03 Jun 2018 07:48 PM IST
विज्ञापन
Paswan-Nitish raise question for Bihar's special status

बिहार को विशेष राज्य का दर्जा नहीं मिलने पर लंबी चुप्पी के बाद 29 मई को एकाएक मुखर हुए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर राजद नेता तेजस्वी यादव के सियासी तंज कसे जाने से ये मुद्दा गरमा गया है। इस मुद्दे पर अब लोक जनशक्ति पार्टी (लोजपा) प्रमुख और केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान भी नीतिश के साथ खड़े हो गए हैं।

विज्ञापन


शाह से मुलाकात में पासवान ने उठाई राज्य के लिए ये मांग

रविवार को भाजपा अध्यक्ष अमित शाह से मुलाकात में पासवान ने भी विशेष राज्य के दर्जे का मुद्दा उठाया। साथ ही उन्होंने एससी-एसटी एक्ट के प्रावधानों में सुप्रीम कोर्ट द्वारा किए गए बदलाव और पदोन्नति में आरक्षण लागू करने के लिए तत्काल अध्यादेश लाए जाने की जरूरत भी शाह को बताई।
विज्ञापन


शाह से मुलाकात के बाद पासवान ने कहा कि बिहार को विशेष राज्य का दर्जा देने की मांग झारखंड निर्माण के समय से चल रही है। खनिज संपदा वाले झारखंड के अलग राज्य बनने से बिहार को हो रहे नुकसान को पूरा करने के लिए तभी इसका वादा किया गया था। ऐसे में अब विशेष राज्य का दर्जा संबंधी मांग को पूरा करना जरूरी है। बता दें कि झारखंड का निर्माण वर्ष 2000 में भाजपा के ही नेतृत्व वाली तत्कालीन केंद्र सरकार ने किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


एससी-एसटी एक्ट, पदोन्नति में आरक्षण मामले में भी आए अध्यादेश

पासवान ने कहा कि एससी-एसटी एक्ट और पदोन्नति में आरक्षण मामले में सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में अपना पक्ष रख दिया है, लेकिन शीर्ष अदालत में छुट्टी होने से इसका हल नहीं निकल पाया है। ऐसे में सरकार को इसे तत्काल अध्यादेश जारी कर हल कर देना चाहिए। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed