फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   passengers will showing adhar card be able to visit in the train

सिर्फ आधार कार्ड दिखाकर रेल यात्रा कर सकेंगे यात्री

Thu, 07 Jul 2016 03:56 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Thu, 07 Jul 2016 03:56 AM IST
विज्ञापन
passengers will showing adhar card be able to visit in the train

वह दिन दूर नहीं जब सिर्फ आधार कार्ड दिखाकर आप रेल की यात्रा करेंगे। रेलवे टिकट काउंटर और इंटरनेट पर ही आपको ट्रेन का कोच व बर्थ नंबर बता दिया जाएगा और आप बिना टिकट के ही यात्रा कर सकेंगे।

विज्ञापन


प्रधानमंत्री मोदी के डिजिटल इंडिया के तहत रेलवे की कोशिश है कि आधार कार्ड दिखाकर ही यात्रियों को सफर का आनंद मिल सके। इसके पहले चरण में रेलवे जल्द ही टिकट बुक कराने के लिए आधार कार्ड को जरूरी बनाने जा रहा है।
विज्ञापन


रेलवे यात्री टिकट सेवा को आधार कार्ड से जोड़ने जा रहा है। रेलवे सूत्रों के अनुसार, प्रधानमंत्री कार्यालय से डिजिटल इंडिया को बढ़ावा देने के लिए ऐसा करने को कहा गया है। अधिकारियों ने बताया कि इस योजना का मकसद टिकटों की कालाबाजारी पर अंकुश लगाना भी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पहले चरण में वरिष्ठ नागरिक को रेल किराए में मिलने वाली छूट को आधार कार्ड से जोड़ा जाएगा। यानी, आधार कार्ड दिखाने पर ही टिकट पर छूट मिल सकेगी। इसके बाद स्वतंत्रता सेनानी और दिव्यांगों को आरक्षित बर्थ की छूट के लिए आधार कार्ड नंबर रेलवे को देना जरूरी किया जाएगा। करीब दो महीने में इस तरह के नियम को रेलवे लागू करेगा। टिकट पर आधार नंबर भी दर्ज किया जाएगा।

इस नियम के बाद रेलवे टिकट बुक कराने के लिए आधार कार्ड की जरूरत होगी। रेलवे अधिकारियों के अनुसार शुरुआती दौर में आधार कार्ड की जरूरत सिर्फ आरक्षित टिकट बुक कराने के लिए ही जरूरी होगा, बाद में इसे सभी प्रकार के टिकटों के लिए अनिवार्य कर दिया जाएगा।


रेलवे अधिकारी का कहना है कि सरकारी आंकड़ों के मुताबिक 96 प्रतिशत लोगों के पास आधार कार्ड है, लिहाजा इस योजना को लागू करने में कठिनाई नहीं होगी।


भविष्य की योजना: कैसे काम करेगा
योजना के मुताबिक टिकट बुकिंग के समय दिए गए आधार कार्ड को कंप्यूटर में दर्ज कर लिया जाएगा। यात्रा के दौरान आधार कार्ड नंबर टिकट निरीक्षक को बताने पर उसके मोबाइल डिवाइस में यात्री की सभी सूचनाएं फोटो समेत दिख जाएगी। यात्री को चेहरा व यात्रा डिटेल देखकर यात्रा करने की इजाजत देगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed