पाकिस्तान की नासमझी पड़ रही मुसाफिरों पर भारी, करतारपुर कॉरीडोर से बंधी उम्मीद
- दिल्ली-लाहौर बस सेवा बंद होने से यात्रियों को भारी नुकसान
- दिल्ली-लाहौर का एक एयर टिकट 35 हजार से 80 हजार रुपये तक में उपलब्ध
- करतारपुर कॉरीडोर खुलने की खबरों से यात्रियों को बस सेवा शुरु होने की उम्मीद बढ़ी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
इसके लिए यात्री लगातार फोन के माध्यम से पूछताछ भी कर रहे हैं। वहीं वायुमार्ग से पाकिस्तान जाना बेहद महंगा पड़ रहा है। पाकिस्तान जाने के लिए एयर टिकट का मूल्य 35 हजार से 80 हजार रुपये तक में मिल रहा है, जबकि दिल्ली-लाहौर बस सेवा केवल 2,400 रुपये में लोगों को लाहौर पहुंचा देती थी।
करतारपुर साहिब से बंधी उम्मीद
दिल्ली ट्रांसपोर्ट कार्पोरेशन (डीटीसी) के एक अधिकारी ने बताया कि पाकिस्तान जाने वाले यात्री लगातार दिल्ली-लाहौर बस सेवा बहाल करने को लेकर पूछताछ कर रहे हैं। करतारपुर साहिब के मुद्दे पर दोनों देशों के बीच सहमति बन जाने से यात्रियों को उम्मीद बनी है कि अब पाकिस्तान जाने के लिए बस सेवा भी शुरु की जा सकती है। इसके बाबत उनके पास रोज दर्जनों फोन आ रहे हैं। लेकिन दोनों देशों के बीच यह सेवा चलाए जाने पर अभी तक कोई निर्णय नहीं हुआ है।
प्लेन से जाना बेहद महंगा
दिल्ली-लाहौर बस सेवा 'सदा-ए-सरहद' बंद होने से पाकिस्तान जाने वाले यात्रियों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। बस सेवा से लाहौर जाने में प्रति यात्री केवल 2,400 रुपये (भारतीय रुपये में, भोजन सुविधा सहित) खर्च हो रहा था, वहीं अब बस-ट्रेन सेवा रद्द होने से केवल वायुमार्ग से पाकिस्तान जाने का विकल्प बचा रह गया है। लेकिन मौजूदा समय में पाकिस्तान जाने के लिए एक व्यक्ति का एयर टिकट 15-20 हजार रुपये से शुरु होकर 80 हजार रुपये तक में उपलब्ध हो रहा है। अगर आज की तारीख में अगर पाकिस्तान की यात्रा करनी हो तो न्यूनतम 35 हजार रुपये में एक टिकट उपलब्ध है।
जाहिर है कि यह कीमत चुका पाना सबके लिए संभव नहीं है। अगर किसी परिवार को पाकिस्तान से आना या जाना हो तो यह कीमत लाखों रुपये में बैठती है, जो किसी सामान्य परिवार के लिए संभव नहीं है, इसलिए पाकिस्तान आने-जाने वाले लोग बहुत परेशान हैं। वे चाहते हैं कि दोनों देशों के बीच जल्द से जल्द बस सेवा शुरु हो जाए।
घटनाक्रम
- 05 अगस्त- भारत ने राष्ट्रपति के एक अध्यादेश के जरिए जम्मू-कश्मीर से संविधान के अनुच्छेद 370 के कुछ विवादित अंशों को निरस्त कर दिया। पाकिस्तान ने इस फैसले पर विरोध जताया। भारत ने इसे संविधान के अंदर अपनी सीमा में उठाया गया कदम बताया और पाकिस्तान के विरोध पर एतराज जताया।
- 11 अगस्त- भारत के जम्मू एवं कश्मीर मुद्दे पर उठाए गए कदम से बौखलाए पाकिस्तान ने एक तरफा फैसला लेते हुए समझौता एक्सप्रेस ट्रेन का संचालना बंद किया। मजबूरन भारत ने भी अपनी सीमा में चलने वाली ट्रेन को रद्द कर दिया।
- 12 अगस्त- समझौता एक्सप्रेस के रद्द हो जाने के बाद मीडिया में लाहौर बस सेवा के चालू रहने की खबर छाई। इसके बाद पाकिस्तान ने एक तरफा कदम उठाते हुए दिल्ली-लाहौर बस सेवा भी रद्द कर दिया।
- 27 अगस्त- पाकिस्तान ने भारत से आने वाले किसी भी डाक सेवा को लेने से इनकार कर दिया। मजबूरन भारत को भी ऐसी ही कार्रवाई करनी पड़ी।