फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Passenger train between India and Bangladesh after Maitri Express

मैत्री एक्सप्रेस के बाद भारत-बांग्लादेश के बीच अब पैसेंजर ट्रेन

Fri, 07 Apr 2017 05:47 AM IST
नवनीत शरण / अमर उजाला, नई दिल्ली
नवनीत शरण / अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Fri, 07 Apr 2017 05:47 AM IST
विज्ञापन
Passenger train between India and Bangladesh after Maitri Express

भारत-बांग्लादेश के बीच मैत्री एक्सप्रेस ट्रेन के बाद अब एक और पैसेंजर ट्रेन चलेगी। आठ अप्रैल को बांग्लादेश के खुलना सिटी से कोलकाता के बीच इस ट्रेन का ट्रायल रन किया जाएगा। इसके आलावा रेलवे ने 14 अप्रैल से मैत्री एक्सप्रेस ट्रेन में चार एसी फर्स्ट कोच को जोड़कर चलाने का निर्णय लिया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और बांग्लादेश की पीएम शेख हसीना इस ट्रेन को हरी झंडी दिखांएगे। 

विज्ञापन


रेलवे अधिकारियों के अनुसार मैत्री एक्सप्रेस ट्रेन को सप्ताह मे तीन दिन की बजाय चार दिन करने के साथ ही बांग्लादेश में ही अन्य रूट पर एक और ट्रेन चलाने का निर्णय लिया गया है। यह ट्रेन खुलना से कोलकाता वाया पेट्रापोल (भारत) और बेनापोल (बांग्लादेश) चलेगी। इस ट्रेन को चलाने के लिए कुल 10 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे।  
विज्ञापन


पांच करोड़ रुपये में पूरे ट्रैक की फेंसिंग पेट्रोपोल से जीरो प्वाइंट तक की जाएगी। इसके साथ ही मालगाड़ी चलाने के लिए भी बांग्लादेश व भारत में सहमति बनी है। भारत की कंटनेर सर्विस कॉनकोर और बांग्लादेश की सीसीबीएल ने इसके लिए एग्रीमेंट साइन किया है। इससे पेट्रोलियम पदार्थ की आवाजाही हो सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


रेलवे अधिकारियों के अनुसार सप्ताह में तीन दिन कोलकाता-ढाका कैंट (बांग्लादेश) चलने वाली मैत्री एक्सप्रेस के फेरे में एक दिन की वृद्धि की गई। यह ट्रेन कोलकाता से सोमवार, मंगलवार और शनिवार को चलती थी, अब यह ट्रेन शुक्रवार को भी चलेगी।

ढाका से कोलकाता के लिए यह ट्रेन बुधवार, शुक्रवार, शनिवार और रविवार को चलेगी। दोनों देशों के रिश्तों को मजबूत और विकास को गति देने के लिए यह निर्णय लिया गया है। भारत और बांग्लादेश के बीच अंतरराष्ट्रीय समझ, सांस्कृतिक और सामाजिक संबंधों को मजबूती मिलेगी।


रेलवे अधिकारी ने बताया कि 17 अप्रैल से चलने वाली मैत्री एक्सप्रेस ट्रेन के डिब्बे को आधुनिक किया गया है। अब इस ट्रेन में 4 डिब्बा एसी फर्स्ट क्लास वाला, 4 डिब्बा एसी चेयर कार, 2 पॉवर कार अतिरिक्त जुड़ जाएंगे। दोनों दिशाओं में यात्री पुनर्निर्मित आधुनिक डिब्बे में यात्रा कर सकेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed