फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   passenger flying to mumbai from maharashtra airport do not need rt pcr report anymore

राहत: महाराष्ट्र के घरेलू हवाई यात्रियों को आरटी-पीसीआर टेस्ट की जरूरत नहीं, बीएमसी ने जारी किया आदेश

Tue, 01 Jun 2021 08:33 AM IST
Tanuja Yadav न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: Tanuja Yadav Updated Tue, 01 Jun 2021 08:33 AM IST
सार

महाराष्ट्र में घरेलू हवाई यात्रियों के लिए राहत की खबर है। अब मुंबई से महाराष्ट्र के किसी दूसरे स्थान पर हवाई यात्रा के जरिए जाने के लिए आरटी-पीसीआर टेस्ट की जरूरत नहीं पड़ेगी।

विज्ञापन
passenger flying to mumbai from maharashtra airport do not need rt pcr report anymore
Mumbai International Airport

विस्तार

महाराष्ट्र के किसी भी हवाईअड्डे से मुंबई आने वाले यात्रियों के लिए राहत की खबर है। अब महाराष्ट्र के किसी भी इलाके से हवाई यात्रा के जरिए मुंबई आने पर आरटी-पीसीआर रिपोर्ट साथ लाना जरूरी नहीं है। सोमवार को जारी किए एक आदेश में बीएमसी ने इस बात की जानकारी दी। 

विज्ञापन


बीएमसी ने एक आदेश में कहा कि अब से मुंबई एयरपोर्ट अथॉरिटी और एयरलाइंस यात्रियों को आरटी-पीसीआर टेस्ट कराने के लिए नहीं कह सकते। बीएमसी ने कहा कि ये आदेश तत्काल प्रभाव से लागू किया जा रहा है। बता दें कि आरटी-पीसीआर के जरिए किसी भी शख्स के कोरोना पॉजिटिव होने का पता चलता है।
विज्ञापन


बीएमसी की ओर से जारी नए दिशा-निर्देशों के मुताबिक, सभी घरेलू यात्री, जो महाराष्ट्र के किसी स्थान से हवाई यात्रा के जरिए मुंबई आ रहे हैं, उन्हें आरटी-पीसीआर टेस्ट कराना अनिवार्य नहीं है। दिशा-निर्देशों में कहा गया कि सभी घरेलू हवाई यात्रियों को मुंबई से महाराष्ट्र के किसी भी कोने में हवाई यात्रा करने पर आरटी-पीसीआर टेस्ट कराना जरूरी नहीं है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बता दें कि महाराष्ट्र में कोरोना वायरस के दैनिक मामले कम हो रहे हैं और इसके बावजूद सरकार ने वहां अभी भी सख्ती बनाई हुई है। इससे पहले मई महीने में यह आदेश आया था कि सभी घरेलू हवाई यात्रियों को मुंबई से हवाई यात्रा के जरिए महाराष्ट्र के किसी दूसरे स्थान पर जाने के लिए आरटी-पीसीआर की निगेटिव रिपोर्ट लाना अनिवार्य था।

आदेश में कहा गया था कि मुंबई आने से पहले 48 घंटे पहले कोरोना की आरटी-पीसीआर रिपोर्ट हो जानी चाहिए। रविवार को मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने कहा कि महाराष्ट्र में कोरोना के दैनिक मामलों की संख्या अब कम हो रही है और राज्य में रिकवरी रेट 92 फीसदी है। लेकिन इसके बाद भी राज्य में कोविड मरीजों की संख्या हमेशा से ऊपर रही है।


उन्होंने आगे कहा कि महाराष्ट्र के ग्रामीण इलाकों में कोरोना के दैनिक मामलों में तेजी है और ऐसे स्थानों पर और सख्ती करने की जरूरत है। हालांकि जिन जगहों पर पॉजिटिविटी रेट 10 फीसदी से कम है, वहां पर कुछ रियायतें मिल सकती हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed