Indian Railway: यात्री ने किया कर्नाटक से दिल्ली आ रही ट्रेन के हाइजैक होने का ट्वीट, रेलवे का जवाब सुन हो जाएंगे हैरान
कर्नाटक-दिल्ली ट्रेन में यात्रा कर रहे एक यात्री कृष्णा च बेहरा नाम के एक यात्री ने ट्वीट करके भारतीय रेलवे से शिकायत की। जिसके बाद रेलवे ने उससे सारी जानकारी लेकर उसकी मदद की।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अगर आप ट्रेन में यात्रा कर रहे हों और बिना किसी पूर्व सूचना के अचानक ट्रेन अपना रास्ता बदल ले तो आप क्या सोंचेंगे। जाहिर तौर पर आप भी परेशान हो जाएंगे। आपके मन में भी भांति-भांति के ख्याल आएंगे। ऐसा ही एक मामला सामने आया है। जिसे जानकार भारतीय रेल की सेवा के बारे में आप भी उसका लोहा मानेगें। दरअसल, कर्नाटक से दिल्ली जाने वाली कर्नाटक संपर्क क्रांति एक्सप्रेस ट्रेन में यात्रा कर रहे एक यात्री कृष्णा च बेहरा नाम के एक यात्री ने ट्वीट करके भारतीय रेलवे से शिकायत की। उसने भारतीय रेलवे को टैग करते हुए अपने ट्विटर एकाउंट से पोस्ट किया कि कर्नाटक-दिल्ली ट्रेन को हाईजैक कर लिया गया है, यात्रियों को मदद की जरूरत है।
शिकायत से चिंतित रेलवे सेवा केंद्र ने तुरंत पोस्ट का जवाब दिया और उसके मोबाइल नंबर के साथ ट्रेन का विवरण मांगा। रेलवे ने यात्रियों को चिंताओं के शीघ्र निवारण के लिए के लिए हेल्पलाइन नंबर और मेल आईडी भी प्रदान किया। इसके अलावा, इसने रेलवे पुलिस को मामले की जांच करने का भी निर्देश दिया।
जिसके बाद रेल मंत्रालय में हड़कंप मच गया। तमाम आला अधिकारियों के बीच तनाव का माहौल हो गया। रेल मंत्रालय ने तुरंत यात्री से उसका पीएनआर नंबर और पूरी जानकारी मांगी। जानकारी लेने के बाद रेल मंत्रालय ने जवाब दिया कि ट्रेन को हाइजैक नहीं किया गया है, बल्कि कुछ कारणों से डायवर्ट किया गया है। मंत्रालय ने यात्रियों से कहा कि वे घबराएं नहीं।
बता दें कि यह पहली बार नहीं है जब रेलवे ने किसी ट्वीट का तुरंत जवाब देते हुए यात्रियों की मदद की हो, इससे पहले भी कई बार रेलवे यात्रियों की मदद इस तरह से कर चुका है।